Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

दुलारचंद यादव की हत्या से मचा बवाल, पोते ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम—कहा, “अब बिहार लहकेगा

दुलारचंद यादव की हत्या से मचा बवाल, पोते ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम—कहा, “अब बिहार लहकेगा”

पटना (बिहार): मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले तनाव चरम पर पहुंच गया है। जनसुराज और जदयू समर्थकों के बीच हुई झड़प में राजद के पुराने नेता दुलारचंद यादव की हत्या ने पूरे बिहार की राजनीति को हिला दिया है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। भीड़ ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की, वहीं पुलिस ने तीन क्षतिग्रस्त वाहन बरामद किए हैं, जिनमें से एक में दुलारचंद यादव का शव मिला।

दुलारचंद के परिजनों ने जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, जनसुराज प्रत्याशी ने दावा किया कि यह पूरी तरह से साजिश के तहत की गई हत्या है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के इशारे पर उनके अंगरक्षकों और समर्थकों ने हमला किया। झड़प के दौरान दुलारचंद यादव भीड़ को शांत करने पहुंचे, तभी उन्हें गोली मारी गई और फिर गाड़ी चढ़ा दी गई।

हत्या के बाद दुलारचंद यादव के पोते ने बिहार सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा, “हम छात्र नेता हैं, अगर न्याय नहीं मिला तो कानून अपने हाथ में ले लेंगे। नीतीश कुमार भी बिहार को नहीं बचा पाएंगे, बिहार लहकेगा।” परिजनों की मांग है कि अनंत सिंह को फांसी की सजा दी जाए, उससे कम कोई सजा स्वीकार नहीं की जाएगी।

“NDA में फिर नीतीश कुमार पर भरोसा! मंत्री नितिन नवीन बोले — कोई कन्फ्यूजन नहीं, 2025-30 तक नीतीश ही होंगे बिहार के CM”

सुपौल में जनता ने खोला मोर्चा, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के खिलाफ वोट बहिष्कार का ऐलान

रामगढ़ में बोले अखिलेश यादव – “भाजपा की मजदूरी नहीं, तेजस्वी की नौकरी चाहिए”, याद दिलाया तेजस्वी का वादा

दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गोली नहीं बनी मौत की वजह – पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज

वक्फ बिल विवाद: विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को बताया असंसदीय और संविधान विरोधी

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन का संकल्प पत्र जारी, तेजस्वी ने पेश किया ‘नए बिहार’ का रोडमैप

बगहा में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, महिलाओं को दिए 10 हजार रुपये को बताया ‘राजनीतिक घूस’

बिहार में मंत्रियों का विभाग बंटा, गृह सम्राट को – स्वास्थ्य मंगल पांडेय के पास

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM उम्मीदवार — कांग्रेस ने दिया समर्थन

मनोज तिवारी पर भड़के मुकेश सहनी, बोले – BJP के नेताओं का 56 नहीं, 112 इंच का जुबान है

Leave a Comment