Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को मिली धमकी, हैदराबाद से आरोपी गिरफ्तार — पुलिस जांच में खुली पारिवारिक साजिश

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को मिली धमकी, हैदराबाद से आरोपी गिरफ्तार — पुलिस जांच में खुली पारिवारिक साजिश

लालगंज (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद प्रत्याशी और बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को मिली धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। धमकी देने वाला आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। उसे हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है।

बीते 22 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर कहा था कि वह चुनाव प्रचार के दौरान शिवानी शुक्ला की हत्या कर देगा। धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि कॉल के लिए जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया था, वह लालगंज के धनुषी गांव निवासी रणधीर कुमार के नाम पर जारी था।

पुलिस ने रणधीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन आगे की जांच में कहानी ने करवट ले ली। असली आरोपी रणधीर का सगा भाई रंजीत कुमार निकला, जो हैदराबाद में रह रहा था। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में रंजीत ने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई रणधीर को फंसाने के लिए यह कॉल किया था।

रंजीत ने बताया कि वह पहले से ही मुन्ना शुक्ला का करीबी रहा है और परिवार से उसके राजनीतिक रिश्ते भी थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस साजिश के पीछे किसी राजनीतिक रंजिश का एंगल छिपा है।

बिहारी भोला है पर बेवकूफ नहीं” — पटना में चुनावी रैली के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का महाठगबंधन पर बड़ा हमला

Nationalist Bharat Bureau

बेटे पर उठे सवालों पर बोले उपेंद्र कुशवाहा – “काबिलियत से बने मंत्री, परिवारवाद नहीं”

Nationalist Bharat Bureau

शपथ समारोह में नहीं पहुंचे तेजस्वी, ट्वीट कर नीतीश को दी शुभकामनाएँ

Nationalist Bharat Bureau

लालगंज में भावुक पल — मुन्ना शुक्ला की पत्नी और पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला की आंखों से छलके आंसू, कार्यकर्ताओं ने बंधाया ढांढस

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर में सीएम नीतीश की सभा से नदारद रहे सांसद अजय मंडल, मंच पर गैरमौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक हलचल

दरभंगा से सिवान तक बुलडोजर बाबा की एंट्री, चार बड़ी सभाओं से एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे योगी आदित्यनाथ

Nationalist Bharat Bureau

लोकतंत्र के महापर्व में खान सर का संदेश — मुद्दों पर करें मतदान, भावनाओं पर नहीं

शिवहर में गूंज रहा ‘राणा फैक्टर’: तीन विधानसभा सीटों पर तीन राणा मैदान में, किसे मिलेगा जनता का ताज?

नाथनगर में चिराग पासवान की जनसभा, बोले – फिर बनेगी NDA सरकार, मिथुन कुमार को जिताएं

Nationalist Bharat Bureau

योगी आदित्यनाथ बोले — बिहार में ‘जंगल राज’ की वापसी नहीं होने देंगे, डबल इंजन सरकार कर रही विकास की गारंटी

Leave a Comment