Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

वैशाली में बोले उपेंद्र कुशवाहा – “राजद उम्मीदवार टिकट मांगने वाले, मैं टिकट बांटने वाला हूं”

वैशाली में चुनावी सभा के दौरान भाषण देते एनडीए नेता उपेंद्र कुशवाहा।

Vaishali: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच एनडीए नेता और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने वैशाली में जनसभा को संबोधित करते हुए राजद उम्मीदवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “राजद के उम्मीदवार कटोरा लेकर टिकट मांगने वाले हैं जबकि मैं टिकट बांटने वाला हूं।” यह टिप्पणी उन्होंने एनडीए प्रत्याशी सिद्धार्थ पटेल के समर्थन में चिंतामणपुर हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा के दौरान की।

उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि इस बार उन्हें एनडीए गठबंधन में 6 सीटें दी गई हैं, जिनमें से आधी सीटें अपने समाज के लोगों को सौंपी हैं। उन्होंने दावा किया कि “एक दिन ऐसा आएगा जब मुझे 106 सीटें मिलेंगी और मैं पूरे बिहार में टिकट बांटूंगा।” कुशवाहा ने कहा कि एनडीए की जीत ही बिहार के विकास और स्थिरता की गारंटी है।

सभा के दौरान उन्होंने लोगों से जेडीयू प्रत्याशी सिद्धार्थ पटेल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि “अगर गलती से महागठबंधन जीत गया, तो बिहार फिर 2005 से पहले वाले हालात में लौट जाएगा।” सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मोकामा में हत्या के बाद गोपालगंज में भिड़ंत, कांग्रेस-जदयू कार्यकर्ताओं में चाकूबाजी से बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025 :चौंकाने वाली घटना सामने आई

Bihar Election 2025: लालू के दोनों बेटे आमने-सामने, महुआ और राघोपुर में टकराव

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को मिली धमकी, हैदराबाद से आरोपी गिरफ्तार — पुलिस जांच में खुली पारिवारिक साजिश

कैद में रहते अनंत सिंह कैसे लेंगे शपथ? जानिए पूरी प्रक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

पहले चरण में बंपर वोटिंग से खुश हुए सीएम नीतीश, कहा— “बिहार अब सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा”

छठ और ‘नौटंकी’ पर मोदी vs राहुल गांधी, मुजफ्फरपुर में पीएम ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

PM मोदी का समस्तीपुर में बड़ा हमला: ‘जंगल राज की बात अगले 100 साल तक जारी रहेगी’, नीतीश के साथ एनडीए की जीत का किया दावा

रामगढ़ में बोले अखिलेश यादव – “भाजपा की मजदूरी नहीं, तेजस्वी की नौकरी चाहिए”, याद दिलाया तेजस्वी का वादा

खगड़िया में तेजस्वी यादव की रैली रद्द — अमित शाह की सभा के बीच नहीं मिली हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति, बोले “तानाशाही कर रही केंद्र सरकार”

Leave a Comment