Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

लालू परिवार पर फटे नीतीश कुमार — “जब खुद हटे तो पत्नी को बना दिया सीएम, अब खाली बेटा-बेटी कर रहे हैं”

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान में शुक्रवार को समस्तीपुर की सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने कहा — “लालू यादव ने जब खुद सत्ता छोड़ी तो अपनी वाइफ को मुख्यमंत्री बना दिया। अब खाली बेटा-बेटी कर रहा है। वो सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करते हैं, जनता के लिए नहीं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लोग अब परिवारवाद की राजनीति से मुक्त होकर विकास की राजनीति चाहते हैं।

सीएम नीतीश ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार समेत पूरे देश में विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, और बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि महिला रोजगार योजना के तहत अब तक एक करोड़ से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि “हम परिवार के लिए नहीं, जनता के लिए काम करते हैं। बिहार का हर घर विकास से जुड़ा है, यही हमारी प्राथमिकता है।”

नीतीश कुमार ने दोबारा कभी राजद में न लौटने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “मैं दो बार गलती से आरजेडी के साथ गया, लेकिन हर बार गड़बड़ी शुरू हो गई। अब कभी नहीं जाऊंगा। एनडीए के साथ था, हूं और हमेशा रहूंगा।” सभा के अंत में मंच पर प्रधानमंत्री मोदी, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा समेत एनडीए के सभी नेताओं ने एक साथ हाथ उठाकर एकजुटता का संदेश दिया। नीतीश कुमार ने जनता से अपील की कि “कहीं इधर-उधर वोट मत दीजिए, एनडीए को वोट दीजिए और बिहार को फिर से आगे बढ़ाइए।”

दानापुर से राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव को बड़ा झटका, पटना हाईकोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए जमानत देने से किया इनकार

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी बोले– RJD-कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं ‘रेट लिस्ट’ है, जंगलराज लौटाने की साजिश

सहरसा की ऐतिहासिक रैली में बोले पीएम मोदी – ‘जंगलराज अब इतिहास है, बिहार विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है’

Nationalist Bharat Bureau

‘जब तक अनंत सिंह को फांसी नहीं होगी, तब तक नहीं करेंगे ब्रह्मभोज’ — दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव का ऐलान, मोकामा में सियासत गरमाई

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का वादा: हर घर में देंगे रोजगार, युवाओं की शादी होगी तो परिवार रहेगा खुशहाल

ओवैसी का तंज – लालू का दिल ‘तेजस्वी’ के लिए, नीतीश का ‘राजगीर’ के लिए और मोदी का ‘अहमदाबाद’ के लिए धड़कता है, मुसलमानों के लिए नहीं

कटिहार में महागठबंधन नेताओं का जनता ने किया विरोध, बोले ग्रामीण – “वोट अब काम देखकर देंगे

Nationalist Bharat Bureau

महिलाओं को 10 हजार भेजने की योजना का आइडिया अब आया सामने

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा दुलारचंद हत्याकांड पर निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी ट्रांसफर, एक सस्पेंड, ग्रामीण एसपी को हटाने की सिफारिश

JDU ने चार पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी से निकाला, चुनाव से पहले बागियों पर बड़ा एक्शन

Leave a Comment