Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

मोतीहारी में सेक्टर मजिस्ट्रेट की बड़ी लापरवाही, बिना सत्यापन के रिपोर्टिंग पर कार्रवाई की अनुशंसा

मोतीहारी में चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने वाले सेक्टर मजिस्ट्रेट पर कार्रवाई की सिफारिश

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मोतीहारी जिले से चुनाव कार्य में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। अरेराज एसडीओ अरुण कुमार, जो गोबिंदगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी भी हैं, ने सेक्टर मजिस्ट्रेट मनोज शर्मा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है। मनोज शर्मा, जो राजकीय मध्य विद्यालय बड़हरवा मलाही के प्रधानाध्यापक हैं, पर आरोप है कि उन्होंने बिना मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन किए गलत रिपोर्टिंग की।

एसडीओ के अनुसार, सेक्टर मजिस्ट्रेट को बार-बार प्रशिक्षण और निर्देश देने के बावजूद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाई। यह लापरवाही तब उजागर हुई जब बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट और वास्तविक स्थिति में भारी अंतर था।

एसडीओ अरुण कुमार ने कहा कि निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने डीएम को रिपोर्ट भेजकर मनोज शर्मा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की सिफारिश की है। इस कदम से चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

बिहार चुनाव में RJD का ‘माय-बाप’ फार्मूला बना मास्टरस्ट्रोक! तेजस्वी ने ए टू जेड समीकरण से बढ़ाई NDA की टेंशन

तेजस्वी यादव के गढ़ में गरजे पवन सिंह, बोले- बिहार अब ठोक के कहता है मैं बिहारी हूं

Nationalist Bharat Bureau

दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए बंद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप यादव को झेलना पड़ा भारी विरोध, RJD समर्थकों ने खदेड़ा और काफिले पर हुई पत्थरबाजी

भागलपुर में सीएम नीतीश की सभा से नदारद रहे सांसद अजय मंडल, मंच पर गैरमौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक हलचल

लालू परिवार पर फटे नीतीश कुमार — “जब खुद हटे तो पत्नी को बना दिया सीएम, अब खाली बेटा-बेटी कर रहे हैं”

Nationalist Bharat Bureau

चिराग पासवान का तंज — “पिता सांसद, बेटा विधायक… फिर भी विकास शून्य!” सिमरी बख्तियारपुर की सभा में बरसे महबूब कैसर और युसूफ सलाउद्दीन पर

पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान, आंकड़ों में RJD-कांग्रेस मजबूत

अमित शाह आज नीतीश संग मंत्रिमंडल व स्पीकर पर करेंगे फाइनल बातचीत

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में हत्या के बाद गोपालगंज में भिड़ंत, कांग्रेस-जदयू कार्यकर्ताओं में चाकूबाजी से बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment