Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

गांधी मैदान में ऐतिहासिक शपथ, बीजेपी–जदयू के नेताओं को मंत्री पद

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए नेता

पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान आज बड़ी राजनीतिक हलचल का साक्षी बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह 11:30 बजे रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के लिए मैदान को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। नीतीश कुमार के साथ भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही 20 से अधिक नेता मंत्रिपद ग्रहण करने वाले हैं। कई संभावित मंत्रियों को फोन जाना भी शुरू हो गया है, जिसमें पहली बार जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह का नाम भी शामिल है।

बीजेपी से संभावित मंत्रियों में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, नितिन नबीन, रामकृपाल यादव, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, रमा निषाद, लखेंद्र पासवान और श्रेयसी सिंह जैसे नाम प्रमुख हैं। वहीं जदयू से श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, विजय चौधरी, लेसी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के भी मंत्री बनने की चर्चा है। हम, लोजपा और रोलोमो से भी प्रतिनिधि मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि विधानसभा का नया स्पीकर बीजेपी के प्रेम कुमार होंगे, जिनके नाम पर सहमति बन गई है। शपथ से पहले पटना की सड़कों और चौराहों पर भगवा रंग में झंडे, पोस्टर और होर्डिंग्स की भरमार दिखाई दे रही है, जो एनडीए की शक्ति प्रदर्शन को दर्शा रहा है।

नीतीश कुमार का ऐलान — महिलाओं को नहीं लौटाने होंगे 10 हजार रुपये, अफवाहों पर लगाई रोक

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा दुलारचंद हत्याकांड पर निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी ट्रांसफर, एक सस्पेंड, ग्रामीण एसपी को हटाने की सिफारिश

सुपौल में जनता ने खोला मोर्चा, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के खिलाफ वोट बहिष्कार का ऐलान

भागलपुर में सीएम नीतीश की सभा से नदारद रहे सांसद अजय मंडल, मंच पर गैरमौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गया में जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी पर पथराव, चुनाव प्रचार के दौरान हुई घायल

Nationalist Bharat Bureau

पटना हाईकोर्ट में दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने पर होगी सुनवाई, राजद और RLJP प्रत्याशी ने दी चुनौती

Nationalist Bharat Bureau

राजद महिला प्रकोष्ठ में संकट, वर्तमान अध्यक्ष बागी तेवर तो पूर्व अध्यक्ष भाजपा में शामिल

वोट बैंक के लालची हैं लालू-तेजस्वी-राहुल, बिहार का विकास सिर्फ मोदी-नीतीश से संभव: अमित शाह का महागठबंधन पर करारा प्रहार

Bihar Election 2025: पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा आज बिहार में भरेंगे हुंकार — एनडीए का मेगा पावर शो शुरू

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Police News: 6 IPS अधिकारी जाएंगे हैदराबाद, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में लेंगे मिड करियर ट्रेनिंग

Leave a Comment