Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बीजेपी के प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा के नए स्पीकर

BJP leader Prem Kumar appointed as new Speaker of Bihar Legislative Assembly.

Bihar Assembly New Speaker: बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जेडीयू और बीजेपी के बीच चर्चा और मंथन के बाद आखिरकार बिहार विधानसभा के नए स्पीकर का नाम फाइनल हो गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गया टाउन से 9वीं बार विधायक बने डॉ. प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। स्पीकर पद को लेकर दोनों दलों के बीच पहले खींचतान की स्थिति थी, लेकिन अंत में यह महत्वपूर्ण पद बीजेपी के खाते में गया।

डॉ. प्रेम कुमार 1990 से लगातार गया टाउन सीट से विधानसभा पहुंच रहे हैं और बिहार सरकार में स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, सड़क निर्माण तथा नगर विकास जैसे अहम विभागों के मंत्री भी रह चुके हैं। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि बीजेपी का तर्क था कि गठबंधन का सबसे महत्वपूर्ण पद मुख्यमंत्री जेडीयू के पास है, इसलिए स्पीकर पद उसका ही होना चाहिए। अंततः नीतीश कुमार को भी इस प्रस्ताव पर सहमति देनी पड़ी। इससे पहले भी विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी के पास ही था।

इधर, राज्य में आज ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ बीजेपी कोटे से दो उपमुख्यमंत्री और कई अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। माना जा रहा है कि जमुई से जीतीं श्रेयसी सिंह समेत 20 से अधिक नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।

PM मोदी का समस्तीपुर में बड़ा हमला: ‘जंगल राज की बात अगले 100 साल तक जारी रहेगी’, नीतीश के साथ एनडीए की जीत का किया दावा

बिहार चुनाव 2025 :चौंकाने वाली घटना सामने आई

मोकामा में राजद प्रत्याशी वीणा देवी के काफिले पर हमला, फॉर्च्यूनर कार के शीशे टूटे, इलाके में तनाव

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार में मंत्रियों ने संभाला विभाग, देखें पूरी जानकारी

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का चुनावी शंखनाद, महागठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली में दिखी विपक्षी एकता

बिहार में अपराध हुआ तो 24 घंटे में दूँगा इस्तीफा: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रखा शर्त

91 किलो जलेबी से तौले गए RJD के बागी संजय राय, फूलगोभी छाप पर निर्दलीय बनकर लड़ रहे चुनाव

महिलाओं को 10 हजार भेजने की योजना का आइडिया अब आया सामने

Nationalist Bharat Bureau

बिहार मंत्रिमंडल का गठन पूरा, BJP को सबसे ज़्यादा हिस्सेदारी

Nationalist Bharat Bureau

: बिहार के सबसे ‘गरीब’ उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी — न घर, न जमीन, खाते में सिर्फ ₹37,000

Leave a Comment