Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

राहुल गांधी का नीतीश और मोदी पर वार: बिहार के युवाओं को बनाया मज़दूर, रील में उलझा रहे हैं देश के नौजवान

औरंगाबाद में चुनावी रैली में भाषण देते राहुल गांधी, नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने औरंगाबाद की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के युवाओं को “देश का मज़दूर” बना दिया है। राहुल ने कहा कि यह वही धरती है जहां कभी नालंदा विश्वविद्यालय जैसी महान संस्थाएं थीं, लेकिन आज बिहार का युवा रोज़गार की तलाश में दूसरे राज्यों में भटक रहा है।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे युवाओं को रील और सोशल मीडिया में उलझाकर असली मुद्दों से भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि “डेटा सस्ता किया गया ताकि युवा रील बनाएं और बेरोज़गारी पर सवाल न करें।” उन्होंने दावा किया कि असली पैसा उद्योगपतियों के पास गया, जबकि युवाओं को सिर्फ़ मनोरंजन का नशा दिया गया है।

अग्निवीर योजना पर राहुल ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं के लिए सेना में भर्ती का रास्ता बंद कर देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि युद्ध होने पर “अग्निवीर ही मरेंगे”, जबकि अमीर घरों के लोग सुरक्षित रहेंगे। राहुल ने इसे युवाओं के भविष्य के लिए “सबसे बड़ा धोखा” बताया।

दानापुर से राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव को बड़ा झटका, पटना हाईकोर्ट ने चुनाव प्रचार के लिए जमानत देने से किया इनकार

Nationalist Bharat Bureau

“भाजपा–जेडीयू सरकार ने किया बिहार की आस्था पर आघात ,छठ यात्रियों के साथ निर्मम कुठाराघात” : कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

NDA के 18 संभावित मंत्री तय, नीतीश फिर होंगे CM?

Nationalist Bharat Bureau

: बिहार के सबसे ‘गरीब’ उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी — न घर, न जमीन, खाते में सिर्फ ₹37,000

छठ पर्व के बाद नीतीश कुमार का चुनावी दौरा: आज मुजफ्फरपुर के गायघाट में करेंगे जनसभा, जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए मांगी जाएगी समर्थन

बिहार चुनाव में प्रचार करने आए यूपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया की कार से बीयर बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस

बिहार में बढ़ा वोट प्रतिशत — नीतीश की वापसी या तेजस्वी का आगमन? जानिए जमीनी हकीकत

सीवान में फिर लौटी ‘शहाबु’ की परछाई, ओसामा शहाब के मैदान में उतरते ही गरमाई सियासत

तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान: “राहुल और तेजस्वी लालू जी की छत्रछाया में हैं, अपने दम पर राजनीति करके दिखाएं

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

Leave a Comment