Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

जेपी नड्डा का तेजस्वी पर हमला: नई पैकिंग में जनता को गुमराह कर रहे हैं, ठगबंधन ने बिहार को लालटेन युग में रखा

आरा में जनसभा के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जनता को संबोधित करते हुए

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर खेल मैदान में जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने विपक्षी महागठबंधन और राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वे “नई पैकिंग में जनता को गुमराह कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 तक बिहार अंधेरे में डूबा था, लेकिन एनडीए सरकार ने राज्य को एलईडी युग में पहुंचाया।

जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में पिछले दो दशकों में विकास की गाड़ी रफ्तार पकड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले कोईलवर में एक लेन का पुल था, अब छह लेन का पुल है। हर पंचायत इंटरनेट से जुड़ चुकी है, रेलवे बजट 10 गुना बढ़ा है और बिहटा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है। नड्डा ने महिलाओं और गरीबों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव के बाद हर महिला को दो लाख रुपये का लाभ मिलेगा।

सभा के अंत में नड्डा ने राजद पर हमला जारी रखते हुए कहा कि लालू, राबड़ी, तेजस्वी और मीसा सभी बेल पर हैं। उन्होंने कहा कि “जिन्होंने नौकरी के बदले जमीन घोटाला किया, अब वही नई पैकिंग में जनता को गुमराह कर रहे हैं।

मोकामा में हत्या के बाद गोपालगंज में भिड़ंत, कांग्रेस-जदयू कार्यकर्ताओं में चाकूबाजी से बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह आज नीतीश संग मंत्रिमंडल व स्पीकर पर करेंगे फाइनल बातचीत

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी आज बिहार में करेंगे दो बड़ी चुनावी सभाएं, मुजफ्फरपुर और छपरा में गरजेंगे प्रधानमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव में प्रचार करने आए यूपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया की कार से बीयर बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस

नीतीश कैबिनेट के दो नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, बताया पहली प्राथमिकता क्या होगी

Nationalist Bharat Bureau

बिहारी भोला है पर बेवकूफ नहीं” — पटना में चुनावी रैली के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का महाठगबंधन पर बड़ा हमला

Nationalist Bharat Bureau

पटना हाईकोर्ट में दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने पर होगी सुनवाई, राजद और RLJP प्रत्याशी ने दी चुनौती

Nationalist Bharat Bureau

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को मिली धमकी, हैदराबाद से आरोपी गिरफ्तार — पुलिस जांच में खुली पारिवारिक साजिश

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला — पालीगंज और मोकामा में नहीं बनेंगे महिला (पिंक) बूथ, जानिए क्यों लिया गया ये निर्णय

स्पीकर चुने जाने पर तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई

Leave a Comment