Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

अखिलेश यादव का ऐलान: बिहार बदलेगा तो यूपी भी बदलेगा, छीन लेंगे योगी का बुलडोजर

दिनारा की सभा में अखिलेश यादव भाषण देते हुए, योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज दिनारा में राजद प्रत्याशी राजेश यादव के समर्थन में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि जब बिहार में सरकार बदलेगी तो उत्तर प्रदेश में भी बदलाव होगा। उन्होंने कहा, “हम योगी का बुलडोजर छीन लेंगे, क्योंकि बुलडोजर में दिमाग नहीं होता।”

अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव बिहार से गरीबी, बेरोजगारी और भाजपा को भगाने का चुनाव है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार भाजपा को हराकर बिहार में नई सरकार बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में भाजपा को हराया गया, वैसे ही बिहार में भी संप्रदाय की राजनीति करने वालों को बाहर करना जरूरी है।

सभा के दौरान अखिलेश ने युवाओं से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुराने नेताओं को अब सोशल मीडिया और रील बनाना नहीं आता, लेकिन आज के युवा हर चीज जानते हैं। मंच पर नोखा की राजद प्रत्याशी और पूर्व मंत्री अनिता देवी भी मौजूद रहीं।

नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, 20 नवंबर को शपथ लेंगे नए मुख्यमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

20 नवंबर को नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी–विजय सिन्हा होंगे डिप्टी CM

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में ललन सिंह और सम्राट चौधरी पर एफआईआर, अनंत सिंह के लिए रोड शो में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

सुपौल में जनता ने खोला मोर्चा, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के खिलाफ वोट बहिष्कार का ऐलान

पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान, आंकड़ों में RJD-कांग्रेस मजबूत

मुकेश सहनी की अपील: “20 साल काफी हैं, अब बिहार के हित में सोचने वाली सरकार चुनिए”

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान: “राहुल और तेजस्वी लालू जी की छत्रछाया में हैं, अपने दम पर राजनीति करके दिखाएं

मोकामा में राजद प्रत्याशी वीणा देवी के काफिले पर हमला, फॉर्च्यूनर कार के शीशे टूटे, इलाके में तनाव

Nationalist Bharat Bureau

संविधान सुरक्षा की बात करनेवाले खुद कर रहे उसका अपमान, वक्फ बिल को कूड़े में डालने की बात करनेवालों पर भड़के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का चुनावी शंखनाद, महागठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली में दिखी विपक्षी एकता

Leave a Comment