Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, 20 नवंबर को शपथ लेंगे नए मुख्यमंत्री

Nitish Kumar submits resignation to Governor, NDA claims to form government, Patna Gandhi Maidan oath ceremony

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में नई एनडीए सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। राजभवन पहुंचने के दौरान उनके साथ भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इससे पहले एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

गुरुवार 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जहां नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जदयू और भाजपा की अलग-अलग बैठकों में नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता, जबकि भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया है। दोनों नेता नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी लेंगे। सूत्रों के अनुसार करीब 20 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा, जिनमें भाजपा के 15–16, जदयू के 14–15 तथा लोजपा (रा), हम और रालोमो से भी मंत्री शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक विशेष सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। दस वर्ष बाद गांधी मैदान में यह समारोह होगा। इससे पहले 2015 में यहां शपथ ग्रहण हुआ था, जबकि 2020 में कोरोना काल के कारण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया था।

बिहारशरीफ में इमरान प्रताप गढ़ी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, उमैर खान के समर्थन में की अपील

पहले चरण में बंपर वोटिंग से खुश हुए सीएम नीतीश, कहा— “बिहार अब सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा”

सीवान में फिर लौटी ‘शहाबु’ की परछाई, ओसामा शहाब के मैदान में उतरते ही गरमाई सियासत

सीमांचल में ओवैसी की धन्यवाद सभा, विकास को लेकर CM नीतीश से बड़ी मांग

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी के रोड शो से दूर रहे नीतीश कुमार, जदयू ने बताई चौंकाने वाली वजह — पहले से तय था पूरा प्लान

गया में गरमाया चुनावी माहौल, राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव की सख्त कार्रवाई: देवी-देवताओं का अपमान करने वाले विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष सहित RJD के 10 नेता पार्टी से निष्कासित

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में सीएम फेस पर सस्पेंस खत्म, राजनाथ सिंह बोले–नीतीश ही रहेंगे एनडीए के कमांडर

भाजपा ने फिर भरोसा जताया सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पर, डिप्टी CM के तौर पर दोबारा मौका

Nationalist Bharat Bureau

“भाजपा–जेडीयू सरकार ने किया बिहार की आस्था पर आघात ,छठ यात्रियों के साथ निर्मम कुठाराघात” : कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment