Nationalist Bharat
crime

भागलपुर में फरार कफ सिरप सप्लायर सरफराज गिरफ्तार

Police arrest Sarfaraz in Bhagalpur after five months of search in illegal cough syrup supply case.

भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बाईपास थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित कफ सिरप सप्लायर मोहम्मद मुस्तफिकुर उर्फ़ सरफराज को गिरफ्तार कर लिया गया। सरफराज पिछले पांच महीने से फरार था और उसकी तलाश में पुलिस लगातार निगरानी कर रही थी। सोमवार को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सेंट टेरेसा स्कूल के सामने स्थित एक चाय दुकान से उसे गिरफ्तार किया, जहां वह अपने परिवार के साथ मौजूद था। गिरफ्तारी के बाद सरफराज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह मामला जून महीने में शुरू हुआ था, जब पुलिस ने दोगच्छी निवासी मोहम्मद हाशिम के घर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया था। हाशिम की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह मादक कफ सिरप पुरैनी निवासी सरफराज सप्लाई करता था और दवाइयों की आड़ में दुकान तक पहुंचाता था। इसी बयान के आधार पर पुलिस उसके पीछे जुटी, लेकिन कई बार छापेमारी के बावजूद वह गिरफ्त से बच निकलता था।

बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि सरफराज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस अवैध सप्लाई नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि सरफराज की गिरफ्तारी से भागलपुर में चल रहे प्रतिबंधित कफ सिरप के कारोबार पर बड़ी रोक लगेगी और नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी।

दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप खून से लथपथ लाश मिली

Nationalist Bharat Bureau

जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, 9 बदमाशों ने किया टार्गेट किलिंग जैसा हमला

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पिता और तीन बेटियों की संदिग्ध मौत

Nationalist Bharat Bureau

MP- राजधानी भोपाल में किन्नर समुदाय के दो गुटों में विवाद, पुलिस में FIR दर्ज

cradmin

टीचर ने इतना पीटा, बच्चे की आंख हुई खराब: होमवर्क नहीं किया था, मां बोली- आंख में 12 टांके आए

cradmin

बिहार: पटना में पुरानी रंजिश को लेकर व्यापारी की गोली मार कर हत्या

cradmin

RGI एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट्स को बम धमकी, सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू

पप्पू यादव की जमानत पर आज फैसला

ओवरटेक विवाद में फौजी की हत्या, एएसआई समेत पांच पकड़े

चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment