Nationalist Bharat
crime

बिहार: रोहतास में बौखलाए प्रेमी ने 16 साल की लड़की को मारी गोली, गिरफ्तार

बिहार: रोहतास जिले के बघेला पुलिस चौकी क्षेत्र के सियावक गांव में शनिवार देर शाम एक 16 वर्षीय लड़की को उसके प्रेमी ने गोली मार दी, जब वह अपनी बहन के साथ शौच के लिए गई थी। घायल युवती की रविवार को सदर अस्पताल से इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के दौरान मौत हो गयी।

मृतका की पहचान गांव के बथान टोला के दशरथ सिंह यादव की पुत्री हीरामुनी कुमारी के रूप में हुई।

घटना उस समय हुई जब किशोरी खेत की ओर गई हुई थी। बाइक पर सवार गांव के दो युवकों ने युवती को रोका और जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। लड़की ने मना किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। युवकों ने देसी पिस्टल निकालकर हीरामुनी पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। परिजन घायल बच्ची को तत्काल नोखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल बच्ची को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था उसी दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीपीओ सासाराम संतोष कुमार राय ने बताया कि साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। परिजनों के अनुसार आरोपी अक्सर बथान टोला आता-जाता था और अपनी बेटी से छेड़खानी करता था। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। पीड़िता के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, अभी आरोपी की उम्र का पता लगाया जा रहा है।

हैदराबाद में तेजी से बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी मामलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नागरिकों को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसों की उगाही करता था।

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

पप्पू यादव की जमानत पर आज फैसला

पुलिस मर्डर समेत 28 कांडों का आरोपी प्रिंस का एनकाउंटर

इमरान खान अदियाला जेल में स्वस्थ, जेल प्रशासन ने अफवाहों को किया खारिज

Nationalist Bharat Bureau

राजगीर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम धमकी, ISI के नाम से मेल भेजा गया; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

सुप्रीम कोर्ट ने दो मतदाताओं की हत्या मामले में राजद सांसद प्रभुनाथ सिंह को दी उम्रकैद की सजा

Nationalist Bharat Bureau

पटना में फायरिंग कर 11 लाख रुपये की लूट, रजिस्ट्री कराने जा रहे युवक को निशाना

Nationalist Bharat Bureau

सुपौल में गल्ला व्यवसायी को अपराधियों ने मारी चार गोलियाँ, इलाके में दहशत

Nationalist Bharat Bureau

उस्मान हादी की हत्या पर यूनुस सरकार पर गंभीर आरोप

Nationalist Bharat Bureau