Nationalist Bharat
crime

फतेहपुर गुरुद्वारा साहिब में व्यक्ति द्वारा की गई बेअदबी, गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी ने आरोपी को पकड़ किया पुलिस के हवाले

फतेहपुर गुरुद्वारा साहिब में व्यक्ति द्वारा की गई बेअदबी, गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी ने आरोपी को पकड़ किया पुलिस के हवाले

 जालंधर के गांव फतेहपुर के गुरुद्वारा साहिब में कल एक व्यक्ति द्वारा बेअदबी करने का मामला आया सामने है। व्यक्ति द्वारा गुरुद्वारा साहिब के भीतर आकर बेअदबी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गुरद्वारा साहिब के ग्रंथी ने बताया कि उसी गांव के व्यक्ति जसविंदर सिंह द्वारा बेअदबी की गई है और वह शायद नशे की हालत में था।
 पंजाब में आए दिन बेअदबी की घटना कही कही घटित हो रही है।खासकर पंजाब के गुरुद्वारा साहिबो में बेअदबी की घटना ज्यादा तर सामने आ रही है।कल सुबह भी जालंधर के गांव फतेहपुर के गुरुद्वारा साहिब में पगड़ीधारी व्यक्ति ने बेअदबी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि आरोपी व्यक्ति को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने धर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था और पुलिस ने आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा पर 295 के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी ने गुरुद्वारा साहिब के भीतर आकर पहले रुमाला साहब से छेड़खानी की फिर शास्त्रों के साथ तोड़फोड़ करते हुए गोलक भी तोड़ने की कोशिश की। आरोपी द्वारा जब भी अभी की जा रही थी तब वहां गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी मौजूद थे जिन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को बुलाकर उसे पकड़वाया। गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी द्वारा बेअदबी की घटना कैद हो गई।
जालंधर के गांव फतेहपुर के गुरुद्वारा साहिब हमेरी खेड़ा में बतौर ग्रंथि अवतार सिंह नहीं बताया कि सुबह 6:30 बजे के करीब हुकमनामा लेकर उन्हीं के गांव का व्यक्ति जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा गुरुद्वारा साहिब के भीतर आया पर आते ही उसने शस्त्रों को इधर उधर फैंका शुरू कर दिया और शास्त्रों के साथ तोड़फोड़ भी की। आरोपी के हाथों में शस्त्र देख वह एक साइड में होंगे और तुरंत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को बुलाया जिन्होंने आकर उसे पहले गुरुद्वारा से बाहर किया फिर पुलिस बुला कर पुलिस के हवाले कर दिया इस मामले में पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवा दी गई है और पुलिस ने मामला भी दर्ज कर दिया है।
 जालंधर के थाना सदर के एएसआई रंजीत सिंह ने कहा कि फतेहपुर गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी होने की घटना के मामले में शिकायत मिली थी।तफ्तीश करने के बाद उसी गांव के आरोपी जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज उसे अदालत में पेश किया जा रहा है पुलिस ने उस पर 295 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी

Nationalist Bharat Bureau

तुनिषा शर्मा खुदकुशी मामला : अदालत में पुलिस ने कहा- “जांच में सहयोग नहीं कर रहा शीज़ान खान”

Nationalist Bharat Bureau

तुनिषा की मौत के पांच दिन बाद ‘अलीबाबा’ की शूटिंग दोबारा शुरू हुई

cradmin

अपराधियों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा

Nationalist Bharat Bureau

DST की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Nationalist Bharat Bureau

हैदराबाद में तेजी से बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी मामलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नागरिकों को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसों की उगाही करता था।

Nationalist Bharat Bureau

मोकामा में गोलीबारी से मचा हड़कंप, दो घायल; अनंत सिंह बनाम सूरजभान की सियासी जंग के बीच बढ़ा तनाव

NIA ने लाल किला कार बम धमाके में सातवां आरोपी पकड़ा

Nationalist Bharat Bureau

तमिलनाडु में 11वीं के छात्रों के हमले से 12वीं के छात्र की मौत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: पटना में लुटेरों का गिरोह 29 फुट के मोबाइल टावर को उड़ा ले गया

cradmin