Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

पटना में फिर एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर घायल

राजधानी पटना में एक बार फिर बिहार पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एनएच-22 पर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे परमानंद यादव को एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अपराधी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू में लेकर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। यह घटना बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का बड़ा संकेत मानी जा रही है

पुलिस के मुताबिक, परमानंद यादव पर बिहार और झारखंड में हत्या, लूट, रंगदारी और फायरिंग जैसे 36 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। वह झारखंड के लातेहार जिले का रहने वाला है और बिहार में अपना नेटवर्क फैलाने की फिराक में था। गुप्त सूचना मिली थी कि वह पटना में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा है। इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर एनएच-22 पर वाहन चेकिंग शुरू की।

जैसे ही आरोपी पल्सर बाइक से लाला बीघा के पास पहुंचा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके से हथियार भी बरामद किए गए। गौरतलब है कि 2026 में यह बिहार पुलिस का चौथा एनकाउंटर है। पुलिस ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है, जिससे अपराधियों में दहशत और आम जनता में भरोसा बढ़ता दिख रहा है।

 

 

फॉर्म में दिखे शिवहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज आलम,महंगाई,बेरोजगारी और गैस की किल्लत पर सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

सदानंद सिंह का निधन काँग्रेस पार्टी एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति:शशिरंजन यादव

Nationalist Bharat Bureau

गैस उपभोक्ताओं की बल्ले बल्ले,महज 700 रुपये में मिलेगा नया LPG सिलेंडर लेकिन…

Nationalist Bharat Bureau

Winter session of Bihar Legislature: शीतकालीन सत्र को लेकर स्पीकर ने की तैयारियों की समीक्षा

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी सदियों पुरानी लोक कला एवं हस्तशिल्प को पुनर्जीवित कर रही हैं

Nationalist Bharat Bureau

केंद्रीय विद्यालयों में सांसद,जिलाधिकारी दाखिला कोटा स्थगित،मोदी ने की सराहना

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में दिवाली के बाद वायु-गुणवत्ता ‘गंभीर श्रेणी’ में, धुंध का असर बढ़ा

भाजपा छोड़ फिर AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

Nationalist Bharat Bureau

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

जन सुराज पार्टी ने जारी की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों को मिला टिकट

Leave a Comment