Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

रविशंकर प्रसाद और नितिन नवीन ले रहे हैं अपनी मृत माँ के नाम का पेंशन!

बिहार काँग्रेस के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने आरोप लगाते हुए बताया घोटालेबाज,कहा:जेल भेजे सरकार ,ये सभी भाजपा के बड़े नेता हैं और इन्हें अपनी मृत मां के नाम पर भी पेंशन उठाने में शर्म नहीं आ रही। भारत के इतिहास में ऐसी शर्मनाक हरकत नहीं देखी गई होगी। हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेता अपनी मरी हुई मां के नाम पर भी पेंशन उठा लेते हैं और उसे हड़प जाते हैं। इस पूरे मामले की जांच कर जल्दी से जल्दी रविशंकर प्रसाद और नितिन नवीन को जेल भेज देना चाहिए।

 

पटना:बिहार काँग्रेस के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने सोशल मीडिया के द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर बड़ा खुलासा करते हुए संगीन आरोप लगाया है।असित नाथ तिवारी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपनी दिवंगत मां की पेंशन की चोरी आज भी कर रहे हैं। रविशंकर प्रसाद की मां विमला देवी जी का निधन 25 दिसंबर 2020 को ही हो गया लेकिन आज भी विधान सभा सचिवालय के जरिए उनको पेंशन दिया जा रहा है। यह पेंशन उनके दिवंगत पति ठाकुर प्रसाद के आश्रित के तौर पर दिया जाता है। अपनी मां की मौत के बाद भी रविशंकर प्रसाद ने उनका बैंक खाता चालू रखा है और विधानसभा की कागजों में उन्हें जिंदा दिखाकर प्रतिमाह 30 हजार 750 की पेंशन हड़प रहे हैं।चोरी, लूट और डकैती ही भाजपा की संस्कृति है। सिर्फ रविशंकर प्रसाद ही नहीं बिहार के मौजूदा पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी इस बेशर्म लूट का हिस्सा हैं। नितिन नवीन की मां मीरा प्रसाद जी की मृत्यु 30 मार्च 2021 को हुई लेकिन, उनके नाम पर आज भी विधानसभा से पेंशन जारी की जा रही है। उनके दिवंगत पति नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के आश्रित के तौर पर उनके खाते में आज भी हर महीने 62 हजार रुपए पेंशन के तौर पर जमा हो रहे हैं। इतना ही नहीं भाजपा के पूर्व नेता और 1996 में दानापुर से विधायक रहे विजय सिंह यादव को भी मौत के बाद 44 हजार रुपए हर महीने पेंशन दी जा रही है।ये सभी भाजपा के बड़े नेता हैं और इन्हें अपनी मृत मां के नाम पर भी पेंशन उठाने में शर्म नहीं आ रही। भारत के इतिहास में ऐसी शर्मनाक हरकत नहीं देखी गई होगी। हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेता अपनी मरी हुई मां के नाम पर भी पेंशन उठा लेते हैं और उसे हड़प जाते हैं। इस पूरे मामले की जांच कर जल्दी से जल्दी रविशंकर प्रसाद और नितिन नवीन को जेल भेज देना चाहिए। लेकिन हमें मालूम है मौजूदा सरकार ऐसा नहीं करेगी। यह सरकार लुटेरों को, डाकुओं और गिरहकटों को संरक्षण देती है उन्हें पद और ओहदा भी देती है। सरकार में बैठे यही लोग पूरे देश को लूट रहे हैं।

ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को 13 जून को पेश होने का नया समन जारी किया

प्रधानमंत्री संग्रहालय प्रत्येक सरकार की साझा विरासत का जीवंत प्रतिबिंब :मोदी

रालोमो में बगावत के बीच कुशवाहा का सर्जिकल स्ट्राइक

Nationalist Bharat Bureau

मैथिली ठाकुर ने मैथिली में ली शपथ

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग की अगले 24 घंटों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी

पटना। बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राज्य में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति दोगुनी, तीन अरब की राशि मंजूर

तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा से NDA में खलबली

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra Political Crisis:शिवसेना नेता संजय राउत की बागी नेताओं को चेतावनी

RTE भुगतान में देरी और QR कोड से वंचना के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

Nationalist Bharat Bureau

Year Ender 2025: SSC, पुलिस, बैंक, शिक्षक सहित 10 बड़ी भर्तियां, तुरंत भरें फॉर्म

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment