Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

27 सितंबर के भारत बंद को आम आदमी पार्टी का समर्थन

पटना:नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को 10 महीने पूरे होने पर 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर होने वाले भारत बंद को पूरे देश का समर्थन मिल रहा है। बिहार प्रभारी सह विधायक संजीव झा ने कहा कि 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद का आम आदमी पार्टी बिहार समर्थन करेगी। बिहार के सभी जिलों के कार्यकर्ता भारत बंद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे एवं समर्थन देंगे। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल के आवाहन पर बिहार में आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसान आंदोलन के साथ खड़ा रहेगा।प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश एवं पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से एक बयान जारी करते हुए कहा कि 27 सितंबर को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बंद के समर्थन में पटना के सड़क पर उतरेंगे। दोनों नेताओं ने जनता से अपील करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में अपने कारोबार को बंद रखे और अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। बंद के दौरान एम्बुलेंस सेवा एवं किसी मजबूर व्यक्ति का रास्ता नही रोके।उन्होंने कहा कि सरकार नए कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों का दमन करना चाहती है, लेकिन ऐसा होने नही दिया जाएगा। क्योंकि किसानों को अब आम जनता का भी समर्थन मिल रहा है। यह आंदोलन अब किसानों का नही बल्कि जनता का आंदोलन बन गई है।

जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बना दिया जाएगा, 31 अगस्त को विस्तृत बयान देगी केंद्र सरकार

Nationalist Bharat Bureau

राजकीय सम्मान के साथ कल होगा बिहार कोकिला का अंतिम संस्कार

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

राज्य के करीब 4600 स्कूलों में तय सीटें नहीं भरने पर कार्रवाई होगी-शिक्षा विभाग

अंचल पदाधिकारी पटना सदर ने गायघाट उत्तरी गली, स्लम बस्ती के मामले में किया जनसुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

CM नीतीश का आदेश – वृद्धा पेंशन तय तारीख को खाते में जाए, देरी पर होगी कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

गोवा नाइटक्लब आग: अवैध निर्माण और सुरक्षा लापरवाही ने ले ली 25 ज़िंदगियाँ

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Politics : BJP विधायक निक्की हेंब्रम को जान से मारने की धमकी

Nationalist Bharat Bureau

नेशनल हेराल्ड केस: कांग्रेस का बड़ा हमला, मोदी-शाह से इस्तीफे की मांग

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई कांग्रेस की 10 सूत्री ‘वाइप आउट पॉल्यूशन’ योजना जारी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment