Nationalist Bharat
Other

नए अमीर शरीअत के चुनाव के सिलसिले में बुद्धिजीवियों की मीटिंग,इमारते शरिया को तनमन धन ने सहयोग करने का फ़ैसला

पटना:इमारते शरीया बिहार झारखंड ओडिशा के 8 वें अमीरे शरीयत के 10 अक्टूबर को होने जा रहे चुनाव के सिलसिले में फुलवारी के नोह्सा के उस्मान नगर में एक मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता इमारते शरीया के छठे अमीरे शरीयत मरहूम हज़रत मौलाना सैयद निज़ाम उद्दीन के साहेबज़ादा देश के जाने माने अरबी के विद्वान, सोगरा कॉलेज के अरबी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर हज़रत मौलाना अब्दुल वाहीद नदवी ने की।इस मीटिंग में आईन्दा होने वाले अमीर शरीअत के इंतखाब में देश की नुमाइंदा मिल्ली तंज़ीम के साथ तन मन धन से सहयोग की बात की गई साथ ही कहा गया कि इमारते शरीया के वक़ार की बहाली वक़्त का तकाजा है और इसे हर हाल में बरक़रार रखा जाना चाहिए।मीटिंग में मौजूद शख्शियतों में हज़रत मौलाना क़मर अनीस क़ासमी साहेब,,नोह्सा के दोनों मस्जीद के इमाम और सेक्रेटरीके साथ इन्तेजाम कार,हाजी नजमुल हसन नजमी,बाबाए कौम अब्दुल क़यूम अंसारी साहेब के पौत्र और समाज सेवी तनवीर अंसारी साहेब,डॉ अतहर इमाम,मोतीउर रहमान,शाहिद अहमद,अरशद अब्बास आज़ाद,तकी इमाम ,मो. शम्स तबरेज़ आलम,सबीउल हक़ शम्सी,इ. अली अब्बास अहमद,मो. समीर उर्फ़ मन्नू,रिज़वान मलीक,फोजेल खान और कई अन्य के नाम शामिल हैं।

मीटिंग में मौजूद बुद्धिजीवी

बताते चलें कि इमारते शरिया बिहार,उड़ीसा व झारखंड के अगला अमीरे शरीयत कौन होगा इसको लेकर अब चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।ये प्रश्न खास इसलिए है कि पिछले तीन अप्रैल को हिंदुस्तान के मारूफ आलिमे दीन विख्यात इस्लामिक स्कॉलर और इमारते शरिया बिहार ,उड़ीसा और झारखंड के अमीरे शरीयत मौलाना सय्यद मुहम्मद वली रहमानी की मौत के बाद से अमीरे शरीयत का पद खाली है। ऐसे में लोगों की निगाह अब अगले अमीरे शरीयत पर टिकी है। आपसी विचार विमर्श का दौड़ शुरू हो गया है कि हमारा अगला अमीरे शरीयत कौन होगा।

दुनिया भर में मास्क और सेनिटाइजर बाँटा जा रहा है जबकि भारत में मिल रहा है आधे घण्टे का भाषण

Nationalist Bharat Bureau

बंद दरवाजे बुलाते हैं पर कोई नहीं आता

आप कार्यकर्ताओं ने रखा एक दिवसीय उपवास

Nationalist Bharat Bureau

खाद की बढती किमतों पर केंद्र सरकार से सब्सिडी देकर किसानों को राहत देने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

न्यूज़रीच ने स्टार्टअप स्टेयर्स द्वारा की गई पहल `ग्रोथ एक्सिलरेशन प्रोग्राम विद 4आई’ के अंतर्गत फंड जुटाया.

cradmin

बिहार राज्य शिया वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष बने सैयद अफ़ज़ल अब्बास

अमित शाह को खेल मंत्रालय दिया जा सकता है क्योंकि…

बिहार सरकार के निशाने पर आए राजद सांसद ए डी सिंह

Nationalist Bharat Bureau

मौलवी बाक़ीर पहले ऐसे निर्भीक पत्रकार थे जिन्होंने हथियारों के दम पर नहीं कलम के बल पर आज़ादी की लड़ाई लड़ी और खूब लड़ी

Nationalist Bharat Bureau

दान देने के मामले में सेलिब्रिटी से आगे निकले शाहरुख़ ख़ान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment