Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री ने 1,239 नये पुलिस अवर निरीक्षकों को दिया नियुक्ति प्रमाण-पत्र

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1,239 नए पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र सौंपे। यह कार्यक्रम बापू सभागार में आयोजित किया गया था, जिसमें बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ विजय चौधरी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बिहार में महिलाओं को पुरुषों के साथ-साथ आगे बढ़ने और काम करने का मौका मिला है, और इसका परिणाम है कि महिलाएं सभी विभागों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 1,239 नए पुलिस अवर निरीक्षकों में महिलाओं की उल्लेखनीय संख्या समाज की प्रगति को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वालों में मधुकश्यप, गौतम कुमार, शोभा रानी, लाडली कुमारी, शिवेश कुमार झा, कोमल कुमारी, रीना कुमारी और रौशनी सिन्हा शामिल थे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोहम्मद एजाज अंसारी, स्नेहा कुमारी, रोनित झा और प्रियंका कुमारी को प्रमाण-पत्र सौंपे। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बंटी कुमार, नवीन कुमार चौपाल और अन्य नव नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए।

कार्यक्रम के दौरान डीजीपी आलोक राज ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया, जिसमें 1,239 नए पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों से पुलिस विभाग में यह व्यापक भर्ती संभव हो पाई है। 2010 से अब तक 75,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है, जिसमें 62,000 सिपाही और 8,204 पुलिस अवर निरीक्षक शामिल हैं। 2024 में 21,391 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, और जल्द ही सिपाही संवर्ग और अवर निरीक्षक की नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी।

1239 नए पुलिस अवर निरीक्षकों में 442 महिलाएं, 794 पुरुष, और 3 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। डीजीपी ने बताया कि पुलिस विभाग में महिलाओं की भागीदारी के मामले में बिहार देश में अग्रणी है। सभी नव नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को प्रशिक्षण के लिए बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर भेजा जाएगा।

Twitter lays off: एलन मस्क ने भारत में ट्विटर की पूरी टीम को निकाला

Angipath Scheme: हरियाणा के CM मनोहर लाल का ऐलान, अग्निवीरों को हरियाणा सरकार में गारंटी के साथ मिलेगी नौकरी

मालदा रैली में पीएम मोदी का दावा, भारतीय रेल बन रही आत्मनिर्भर

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सक्षमता परीक्षा (BSEB Sakshamta Result 2024) का रिजल्ट जारी, 9000 से ज्यादा टीचर फेल

इमारत ए शरिया पहुंचे लालू यादव,कहा:4 जून को बनेगी इंडिया की सरकार

धन्यवाद तिरुवनंतपुरम’, PM मोदी ने NDA जीत को बताया ऐतिहासिक मोड़

Nationalist Bharat Bureau

पटना में डकैती की साजिश नाकाम

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस ने PM मोदी का AI वीडियो शेयर किया, BJP का तीखा हमला

आज बिहार पहुंचेंगे राजद सुप्रीमो लालू यादव

कुछ भी हो विकास नहीं रुकना चाहिए

Leave a Comment