Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में भारी पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

पटना:बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए यह जानकारी दी है। इसके तहत लोक सेवा आयोग के अपर सचिव भी बदल दिए गये हैं।2008 बैच के आईएएस अधिकारी बी कार्तिकेय धनजी को पथ निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। वह अगले आदेश तक सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। 2006 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार आर पुडकल कट्टी पथ निर्माण विभाग के सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार पर बने रहेंगे। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी रचना पाटिल अब बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड विभाग के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल कुमार को वित्त विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। राहुल कुमार अगले आदेश तक आपदा प्रबंध विभाग के विशेष अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार पर पूर्ववत बने रहेंगे। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद शर्मा को बिहार विकास मिशन मंत्रिमंडल सचिवालय का मुख्या प्रबंधक बनाया गया है। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी गीता सिंह को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।

महानगर कांग्रेस की मीटिंग में चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नियम बदला

Nationalist Bharat Bureau

कर्नाटक में बांग्लादेशी नागरिकों के दस्तावेजों का सत्यापन तेज

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, BJP की नीतियों पर होगा मंथन

Nationalist Bharat Bureau

DST की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Nationalist Bharat Bureau

हमें नक्सलवाद पर एक अंतिम प्रहार करने की ज़रूरत:गृह मंत्री अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने बनाई हिंद सेना पार्टी

जम्मू-कश्मीर पर भाजपा की नीति ‘कश्मीरियत’ का सम्मान करने वाली नहीं : खरगे

Ramai Ram Death: पूर्व मंत्री रमई राम का निधन,राजनेताओं ने जताया शोक

Leave a Comment