Nationalist Bharat
विविध

Chhath Puja: पहली बार अमेरिका में बिहार की बेटी करेगी छठ महापर्व का आयोजन, हाजीपुर में लिया प्रशिक्षण

हाजीपुर: बिहार की समृद्ध लोक आस्था का प्रतीक महापर्व छठ अब अमेरिका की धरती पर भी देखने को मिलेगा, जब मधुबनी की बेटी सुचिता झा पहली बार वहां इसका आयोजन करेंगी। सुचिता पिछले 20 वर्षों से अपने पति और परिवार के साथ अमेरिका में रह रही हैं और इस बार उन्होंने विधिपूर्वक छठ पर्व मनाने का निश्चय किया है। इसके लिए वे विशेष रूप से बिहार के हाजीपुर आईं, जहां उन्होंने चार दिवसीय छठ पर्व का प्रशिक्षण लिया।

सुचिता अपने पति अजय कुमार झा और बेटी अंचिता झा के साथ हाजीपुर के कुतुबपुर स्थित अपने मित्र अवधेश सिंह के घर पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। अवधेश सिंह की पत्नी सुधा कुमारी शर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें छठ व्रत की सभी विधि-विधान और अनुष्ठानों से परिचित कराया। सुचिता को बताया गया कि छठ पूजा के दौरान कैसे साफ-सफाई, निर्जल उपवास, और धार्मिक अनुष्ठानों का पालन किया जाता है।

इसके अलावा, सुचिता को छठ पूजा के लिए आवश्यक सामग्री जैसे दउरा, सूप, साड़ी, धोती, और अन्य पूजन सामग्री भी दी गई, जिसे लेकर वे अमेरिका के लिए रवाना हो गईं। सुचिता ने बताया कि इस बार अमेरिका में छठ पूजा करने का उद्देश्य बिहार की लोक परंपराओं को जीवित रखना और नई पीढ़ी को इनसे जोड़ना है। अब, बिहार की लोक आस्था का यह महापर्व अमेरिका की धरती पर भी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा, जहां भारतीय समुदाय के लोग बड़े उत्साह से इस पर्व में भाग लेंगे।

शराबबंदी से परेशान 2 करोड़ का भैंसा, बिक्री के लिए पहुंचा सोनपुर मेला,चमक पड़ रही है फीकी

Nationalist Bharat Bureau

जनसँख्या दिवस – बढती जनसंख्या विश्व के लिए बड़ा खतरा

Nationalist Bharat Bureau

हमारे जमाने में साइकिल तीन चरणों में सीखी जाती थी

Nationalist Bharat Bureau

IIT Delhi के 53.1 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को मिले जॉब ऑफर

सीएलएनयू और कॉफ्फेड के बीच ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Nationalist Bharat Bureau

एक बार फिर लालू-राबड़ी परिवार में गूंजेगी किलकारी,बाप बनने वाले हैं तेजस्वी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में थाने से लेकर अंचल तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

Rupee vs Dollar : रुपया 85 के पार

Nationalist Bharat Bureau

अगर Google पर ये सर्च किया, तो जाना पड़ सकता है जेल

बिहार:नये साल की शुरुआत में राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का रहेगा प्रभाव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment