Nationalist Bharat
विविध

पेटीएम को खरीद रहे हैं अडानी,कंपनी ने बताई सच्चाई

नई दिल्ली:जब से पेटीएम पेमेंट बैंक पर रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा कार्रवाई की गई है तभी से एटीएम के बारे में तरह-तरह की बातें की जाती रही है। उसी कड़ी में पिछले दिनों यह बात कुछ मीडिया संस्थानों में बड़े जोर शोर से चलाई गई थी कि अडानी समूह पेटीएम की हिस्सेदारी खरीद सकता है। इस खबर के सामने आने के साथ ही खलबली मच गई।आखिरकार कंपनी को आगे आकर कहना पड़ा है कि पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा की अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी से पेटीएम में हिस्सा बेचने के लिए कोई चर्चा नहीं चल रही है। फिनटेक कंपनी पेटीएम ने मीडिया रिपोर्ट्स को अटकलें बताते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को इस बारे में सूचना दी है। दरअसल मीडिया में चल रही खबर के अनुसार, गौतम अडानी अब फिनटेक सेक्टर में एंट्री करने वाले हैं और इसके लिए उनकी पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा के साथ चर्चा चल रही है।

 

पंजाब केसरी के डिजिटल प्लेटफार्म के अनुसार आज सुबह कई और मीडिया रिपोर्टस ने भी इस खबर को छापा और पेटीएम ने बाजार खुलने के समय इस बारे में तुरंत एनएसई को जानकारी दे दी कि ये खबर केवल अटकल है। पेटीएम ने आधिकारिक जानकारी देते हुए एनएसई को बताया, “हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि उक्त खबर केवल अफवाह है और पेटीएम इस बारे में किसी के साथ कोई चर्चा नहीं कर रही है। हमने हमेशा सेबी के नियमों के मुताबिक अपने दायित्वों के अनुपालन में खुलासे किए हैं और करते रहेंगे। सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) एक्ट 2015 के तहत सदैव अनुपालन किया है।” पेटीएम ने एनएसई को ये भी लिखा है कि इस बात को रिकॉर्ड पर लिया जाए।

 

इस खबर के बाद से पेटीएम (Paytm) के शेयरों में काफी तेजी आई है। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) का शेयर बाजार खुलते ही पांच फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया। बाजार खुलते ही बीएसई पर कंपनी का शेयर पांच फीसदी तेजी के साथ 359.55 रुपए पर पहुंच गया। मंगलवार को यह 342.45 रुपए पर बंद हुआ था।

 

दरअसल पहले मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी और विजय शेखर शर्मा की मंगलवार को अहमदाबाद में मुलाकात हुई जहां पेटीएम में स्टेक सेल की डील को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा हुई थी। इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि गौतम अडानी फिनटेक सेक्टर में उतरने की तैयारी कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने पेटीएम में हिस्सेदारी खरीदने का तरीका चुना है।

छात्र नेता दिलीप कुमार को जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला का समापन समारोह, कुशल महिला उद्यमी सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

प्रेम तो आंखों में है

लांस नायक सरदार दर्शन सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल भलवान में बेटियों का लोहड़ी पर्व मनाया गया

cradmin

मां बाप को साथ नहीं रखा जाता, मां बाप के साथ रहना होता है

Nationalist Bharat Bureau

Nationalist Bharat Bureau

जीविका दीदियों द्वारा संचालित बिहार के प्रथम जैविक सेनेटरी पैड उत्पादन इकाई का शुभारंभ

Nationalist Bharat Bureau

Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम

सोनपुर मेले में धमाल मचा रहा अनंत सिंह का लाडला घोड़ा

Nationalist Bharat Bureau

20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने किया सुसाइड, को-स्टार शीजान खान गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment