Nationalist Bharat
विविध

पाटलिपुत्र कॉलोनी में “इको : किड्जटाउन, कैफे और बैक्वेंट” का भव्य उद्घाटन

पटना:2019 में शुरू किए गए पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पटना के पहले इंडोर प्ले एरिया ‘किड्जटाउन’ का विस्तार आज “इको : किड्जटाउन, कैफे और बैक्वेंट” के रूप में हुआ। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस बच्चों की इस नई और अनोखी दुनिया का उद्घाटन बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्री पी.के. अग्रवाल ने किया। वहीं, विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। खास बात यह कि ‘इको’ पटना की दो महिला उद्यमियों – श्रीमती अंकिता सर्राफ और श्रीमती मिनाक्षी कनौडिया – की परिकल्पना है, जो इसकी डायरेक्टर भी हैं। इस बेहद खास मौके पर इस परियोजना के मैनेजमेंट ग्रुप में शामिल श्री गौतम कनौडिया, श्री सुमित सर्राफ, श्री हर्षवर्धन कनौडिया के अतिरिक्त पटना के कई प्रतिष्ठित व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

उद्घाटन समारोह के दौरान श्री पी.के. अग्रवाल ने कहा कि पटना अब कई मायनों में महानगरों को टक्कर देने की स्थिति में है। एक ओर जहाँ मरीन ड्राइव और मेट्रो जैसी चीजों से पटना की सूरत बदल रही है, वहीं आज की बदलती जीवन-शैली और बढ़ती जरूरतों को देखते हुए “इको : किड्जटाउन, कैफे और बैक्वेंट” इस शहर की जरूरत थी। यह निश्चित रूप से बच्चों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

 

इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि श्रीमती अंकिता सर्राफ और श्रीमती मिनाक्षी कनौडिया ने “इको : किड्जटाउन, कैफे और बैक्वेंट” के रूप में बढ़ते बिहार और बदलते पटना की नायाब तस्वीर पेश की है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की बेटियों ने जो नई उड़ान भरी है, उसका एक उदाहरण मुझे इन दोनों निदेशकों और बच्चों को समर्पित उनकी इस परियोजना के रूप में देखने को मिला है।

 

इस मौके पर निदेशकद्वय श्रीमती अंकिता सर्राफ और श्रीमती मिनाक्षी कनौडिया ने कहा कि हमने बहुत ईमानदारी से कोशिश की है कि “इको : किड्जटाउन, कैफे और बैक्वेंट” पटना के बच्चों और उनके पैरेंट्स की दिनचर्या में एक सुखद बदलाव और सुकून लेकर आए। निदेशकद्वय ने कहा कि आज के बच्चे स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी से चिपके रहते हैं जो कि पैरेंट्स की चिन्ता का बड़ा कारण है। ऐसे में “इको : किड्जटाउन, कैफे और बैक्वेंट” बच्चों को ऐसा स्क्रीन-फ्री माहौल उपलब्ध कराता है कि बच्चे एक बार यहाँ आकर कहीं जाना नहीं चाहेंगे। महत्वपूर्ण बात यह कि ये पटना में अपने ढंग का पहला प्रयोग है।

 

ध्यातव्य है कि 7000 स्कवायर फीट में फैले “इको : किड्जटाउन, कैफे और बैक्वेंट” में बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित और रचनात्मक तरीके से खेलने, सीखने और खुश होने के लिए सॉफ्ट प्ले ज़ोन, ट्रैम्पोलिन, निंजा कोर्स, सैंड पिट, प्रिटेंड प्ले, DIY आर्ट रूम और आर्केड गेम्स जैसी ढेरों गतिविधियाँ हैं, जो उनमें कल्पनाशक्ति और सामाजिकता को बढ़ावा देंगी। वहीं, ‘इको कैफे’ में पैरेंट्स आराम से बैठकर स्वादिष्ट भोजन और कॉफी का आनंद ले सकते हैं और ‘इको बैंक्वेट’ छोटे-बड़े आयोजनों के लिए एक खूबसूरत वेन्यू है, जो हर मौके को यादगार बना देगा।

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

शिवानी फाउंडेशन : सेवा, शिक्षा और सशक्तिकरण से बदलते समाज की प्रेरक पहल

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश II में केयर फैसिलिटी में आग लगने से 2 वरिष्ठ नागरिकों की मौत

Father’s Day 2023:पिता उस साए का नाम है जो बच्चों की खुशी के लिए हर दर्द सह कर भी मुस्कुराता है

Nationalist Bharat Bureau

वो 10 फैसले जिसने न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ के कार्यकाल को महत्वपूर्ण और न्यायिक प्रणाली में सुधारों के लिए स्मरणीय बना दिया।

पंजाब के DGP के दिशा निर्देश पर मोगा पुलिस ने आज पुरे जिले मे चलाया ऑपरेशन ईगल-II

cradmin

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

पिता जी को हरदिन याद करता हूँ और खोता हूँ,पिताजी आज होते तो हमारी जिंदगी निश्चित तौर पर हर मायने में बेहतर होती:निखिल आनंद

हार्डिंग रोड में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई,15 अस्थायी दुकानें हटाई गईं,5 ठेले समेत अन्य सामान जब्त

Nationalist Bharat Bureau

आदिवासी परिवारों ने छोड़ा शराब और मांस,देश दुनिया में हो रही है चर्चा

Leave a Comment