Nationalist Bharat
विविध

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का एप लांच,एक क्लिक में पाएं जानकारी

हाजीपुर :अगर आप विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला भ्रमण की सोच रहे हैं और आपके पास मेले के संबंध में विशेष कुछ जानकारी नहीं है, अब आप एक क्लिक में अपने मोबाइल में सोनपुर मेले से जुड़ी हर जानकारी ले सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा पर्यटकों के लिए हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला के नाम से एप लांच किया गया है। इस एप में मेला से हर आवश्यक जानकारी दी गई है।
एप खुलते ही सोनपुर मेला में उस दिन होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। उसे हटाने के बाद मेला के संंबंध में जानकारी, इतिहास, मेला में पहुंचने का रास्ता, आवास की व्यवस्था, मेला के शेड्यूल, मेला के लिए आवश्यक पदाधिकारियों के नाम के साथ पदनाम और उनका संपर्क नंबर, स्वास्थ्य शिविर, पुलिस कैंप, भाड़ा की जानकारी, पार्किंग एरिया, स्टाल के बारे में जानकारी, ट्रेनों की जानकारी, जिन चीजों पर प्रतिबंध है उसकी जानकारी, पशु चिकित्सा शिविर, जनता थाली, खोया-पाया, शिकायत बाक्स, रिव्यू और फीड बैक के विकल्प बने हैं।

DJHâôÂéÚU ×ðÜð ×ð¢ Ü»æ ÛæêÜæ

ऐसे में दूर से आने वाले पर्यटक इस एप की सहायता से बहुत आराम से मेला का भ्रमण कर सकते हैं। एप में संपूर्ण मेला अवधि के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है। सोनपुर मेला 13 नवंबर से प्रारंभ होकर 14 नवंबर तक आयोजित है। इस 32 दिनों के मेला में हर दिन होने वाले कार्यक्रमों की पूर्व सूचना भी इस एप के माध्यम से मिल सकेगी। इस एप के माध्यम से सोनपुर मेला के फेसबुक पेज, एक्स पेज एवं इंस्टाग्राम के पेज पर भी पहुंचा जा सकता है। फेसबुक पेज के साथ ही सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर सोनपुर मेला के पेज पर पहुंचा जा सकता है। फेसबुक पेज पर बुधवार को सोनपुर मेला के उद्घाटन कार्यक्रम और उपस्थित अतिथियों के भाषण को लाइव दिखाया गया।
इससे दूर बैठे लोग भी आसानी से मेला में होने वाले कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। इस एप की मदद से लोकेशन आन कर मेला के हर क्षेत्र में पहुंचा जा सकता है। मेला के स्टाल, प्रदर्शनी, मुख्य पंडाल, चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय एवं खाने के होटल आदि तक पहुंचने के लिए एप की मदद ली जा सकती है।

दिल्ली: सर्दी में बेघरों का सहारा रैन बसेरा

शिवानी फाउंडेशन : सेवा, शिक्षा और सशक्तिकरण से बदलते समाज की प्रेरक पहल

Nationalist Bharat Bureau

पति पत्नी के खराब होते संबंध:कारण और निदान

बिहार:सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली महिला बनी डिप्टी मेयर

Nationalist Bharat Bureau

भारत के सबसे अच्छे शहर जो आपको पता होने चाहिए।

Nationalist Bharat Bureau

शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार के लिए आवेदन हेतु अनुरोध

cradmin

बिहार सरस मेला के प्रति लोगों के रुझान में निरंतर वृद्धि,बना आकर्षण का केंद्र

Nationalist Bharat Bureau

विचित्र कलाकृति लोगों को कर रही आकर्षित

रामलोचनशरण बिहारी और बालक की पत्रकारिता

Nationalist Bharat Bureau

पूर्वांचल क्षेत्र के विभूतियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment