Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

गोवा फायर केस में लूथरा भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Rohini Court rejects anticipatory bail plea of Luthra brothers in Goa fire case

गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ अग्निकांड मामले में आरोपी कारोबारी गौरव और सौरभ लूथरा को बड़ी कानूनी राहत नहीं मिल सकी। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने बुधवार को दोनों भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने माना कि यह मामला गंभीर लापरवाही से जुड़ा है और जांच में उनके सहयोग न करने की शिकायतें मिली हैं।

अदालत में सुनवाई के दौरान पुलिस ने कहा कि लूथरा भाइयों ने जांच अधिकारियों के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया और जांच में शामिल होने से भी बचते रहे। पुलिस का दावा था कि उनकी गिरफ्तारी आवश्यक है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों, जिम्मेदारियों और लापरवाही के स्तर का सही मूल्यांकन किया जा सके।

वहीं बचाव पक्ष ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि मामला गैर-हत्यात्मक है और उनके मुवक्किल निर्दोष हैं। दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने पाया कि इस चरण पर अग्रिम जमानत देना उचित नहीं है और याचिका को खारिज कर दिया। इस फैसले के बाद लूथरा भाइयों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती हुई दिख रही है।

गोपालगंज: कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को कोर्ट परिसर में मारी गई गोली, एक अन्य कैदी घायल

स्पेशल ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंटी, बड़ा हादसा टला; यात्रियों में हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

जामिया आरसीए की श्रुति शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में किया टॉप, केंद्र से कुल 23 सिलेक्ट

राष्ट्रीय रोजगार नीति कानून बनाने और 60 लाख रिक्त पदों को भरने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

BJP से निलंबित होते ही बदले नूपुर शर्मा के सुर,कहा-‘मैं अपने शब्द वापस लेती हूं…’

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नियम बदला

Nationalist Bharat Bureau

महिला रोजगार योजना: 31 दिसंबर अंतिम तारीख

Nationalist Bharat Bureau

PM पद के लिए राहुल गांधी की दावेदारी पर नीतीश ने कहा,इसमें क्या बुराई है

Nationalist Bharat Bureau

पप्पू यादव को इनकम टैक्स नोटिस: बाढ़ पीड़ितों की मदद पर उठे सवाल, समर्थकों ने बताया “मानवता पर प्रहार”

Leave a Comment