Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

संसद भवन पर सियासत:मोदी की बजाए राष्ट्रपति मुर्मू करें संसद भवन का उद्घाटन:राहुल

नई दिल्ली: भारत की नई संसद अब लगभग तैयार है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के नए भवन का शिलान्यास 10 दिसंबर 2020 को किया था।इसे गुणवत्ता के साथ रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को पीएम मोदी से मिलकर इसके लोकार्पण का आग्रह किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।संसद के नए भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को पीएम मोदी से भेंट की साथ ही उनसे इस भवन का लोकार्पण करने का आग्रह किया।

अब जबकि नई संसद भवन बनकर तैयार है ऐसे में अब इसके उद्घाटन को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। खबरों में कहा गया था की नई संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से जारी है और संभवत 28 मई को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। इस बीच कांग्रेस नेता और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के एक ट्वीट ने राजनीति गर्म हो गई है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बजाय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा किया जाना चाहिए। ट्वीट के साथ ही अब राजनीति भी तेज होने की संभावना है। क्योंकि नई संसद भवन के उद्घाटन के लिए अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की चर्चा चल रही थी अब ऐसे में राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री की जगह राष्ट्रपति से नए संसद भवन का उद्घाटन कराने की मांग से अब राजनीति तेज होने की संभावना है।

बताते चलें कि लोकसभा तथा राज्यसभा, दोनों सदनों ने 5 अगस्त 2019 को सरकार से संसद के नए भवन के निर्माण के लिए आग्रह किया था. इसके बाद 10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के नए भवन का शिलान्यास किया था. संसद के नवनिर्मित भवन को गुणवत्ता के साथ रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है. चार मंजिला संसद भवन में 1224 सांसदों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

नगरपालिका संशोधन विधेयक के विरोध में उच्च न्यायालय में याचिका दायर

मोदी ने की कैंसर का उपचार की सुविधा की सराहना

Nationalist Bharat Bureau

सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को एक सप्ताह की गृह नगर यात्रा मंजूर की

Nationalist Bharat Bureau

मालदा रैली में पीएम मोदी ने टीएमसी को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

NH-19 पर सड़क हादसा, राजद नेता के भाई की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट

आंध्र प्रदेश बस हादसे में 9 की मौत, राष्ट्रपति–PM–CM का शोक

Nationalist Bharat Bureau

चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई कांग्रेस की 10 सूत्री ‘वाइप आउट पॉल्यूशन’ योजना जारी

Nationalist Bharat Bureau

JANTA DARBAR:अब आरजेडी ऑफिस में भी लगेगा जनता दरबार,कल से शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment