Nationalist Bharat
खेल समाचारब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026 ऑक्शन में बिहार के चार खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी रिटेन

आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन के लिए तैयारी शुरू हो गई है और इस बार बिहार से चार खिलाड़ियों का चयन फ्रेंचाइजी की शॉर्टलिस्ट में हुआ है। 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में होने वाली नीलामी में गोपालगंज के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन, औरंगाबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज बिपिन सौरभ, मोतिहारी के तेज गेंदबाज साबिर खान और युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद इजहार पर टीमों की नजर रहेगी। वहीं बिहार के उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स पहले से ही रिटेन कर चुकी है, इसलिए वे नीलामी में शामिल नहीं होंगे।

21 वर्षीय साकिब हुसैन इससे पहले 2024 में KKR द्वारा खरीदे जा चुके हैं और CSK के लिए नेट बॉलर भी रह चुके हैं। दूसरी तरफ, बिपिन सौरभ लगातार दो वर्षों तक ऑक्शन में हिस्सा लेने के बावजूद अनसोल्ड रहे, लेकिन उनका घरेलू क्रिकेट अनुभव मजबूत है, जिसमें 26 फर्स्ट क्लास और 30 टी-20 मैच शामिल हैं। अंडर-19 स्तर पर भी वे बिहार के 19 जिलों में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं।

साबिर खान और मोहम्मद इजहार भी इस बार चयनकर्ताओं की नजर में हैं। साबिर पहले RCB कैंप में बुलाए जा चुके हैं और पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के नेट बॉलर रहे। वहीं मोहम्मद इजहार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार 4 विकेट लेकर खुद को चर्चा में लाया, जिससे आईपीएल ऑक्शन में उनकी दावेदारी और मजबूत हो गई है।

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस का तबादला,आमिर सुबहानी को बनाया गया राज्य का नया मुख्य सचिव

Nationalist Bharat Bureau

लखीमपुर खीरी मामले पर किसान संगठनों, एक्टू व अन्य का पटना में प्रदर्शन

Bihar News: ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों संग गया से दिल्ली रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

Nationalist Bharat Bureau

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित

बारामती विमान हादसा: VSR एविएशन फिर सवालों में

बिहार:एमएलसी आवास का निर्माण लटकाने वाली एजेंसी का करार रद होगा

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा,टायल्स,मार्बल लगे मकान को दिया गया योजना का लाभ

राहुल गांधी के नेतृत्व से क्षेत्रीय नेता खुश नहीं: JDU

भागलपुर में अडाणी पावर ने एयर स्ट्रिप बनाने के लिए जमीन मांगी

Nationalist Bharat Bureau

ओवरटेक विवाद में फौजी की हत्या, एएसआई समेत पांच पकड़े

Leave a Comment