Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी बोले– आप हमारे बॉस हैं

भारतीय जनता पार्टी को आखिरकार नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नवीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में औपचारिक रूप से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने नितिन नवीन का माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा कि वह सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि पूरे एनडीए परिवार के अध्यक्ष हैं। पीएम मोदी ने कहा, “पार्टी के मामलों में मैं एक कार्यकर्ता हूं और नितिन नवीन मेरे बॉस हैं।” प्रधानमंत्री के इस बयान पर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने नितिन नवीन की सरलता, संगठनात्मक अनुभव और विभिन्न जिम्मेदारियों में उनके प्रदर्शन की सराहना की।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक संस्कृति और परिवार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन आदर्श और दिशा कभी नहीं बदलती। नेतृत्व परिवर्तन के बावजूद पार्टी की जड़ें जमीन से जुड़ी रहती हैं और यही वजह है कि देश के हर कोने से लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।गौरतलब है कि नितिन नवीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। किसी अन्य उम्मीदवार का नामांकन न आने के कारण वे निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। अब उनके नेतृत्व में भाजपा और एनडीए को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

 

 

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Nationalist Bharat Bureau

इमामगंज में एनडीए की जीत, दीपा मांझी ने समर्थकों के साथ मनाया जश्न

Nationalist Bharat Bureau

आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

गांधी प्रतिमा के शिल्पकार रामसुतार का निधन

Nationalist Bharat Bureau

ज़कात की रकम से बना 10 बेड का ICU सरकार के हवाले

Nationalist Bharat Bureau

आतंकियों ने मेरी दादी-पिता को मारा, आतंकवाद को मैं PM से बेहतर समझता हूं: राहुल

बिहार: 4 माह में तीसरी बार बिहार आएगें अमित शाह, पटना में बडा़ कार्यक्रम, लोकसभा चुनाव का फूंकेंगे बिगुल!

cradmin

बुद्ध के अनुयायियों को सत्ता क्यों सुहाने लगी?

साइंस और टेक्नालाजी के साथ आध्यात्मिकता को भी जोड़ने से जीवन होगा आसान – राष्ट्रपति

पटना में बनेगा पांच सितारा होटल, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी — पर्यटन और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

Leave a Comment