Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राजद ने बनाई प्रवक्ताओं की टीम,2 राष्ट्रीय और 17 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी

पटना:राजद ने पार्टी के प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। राजद ने दो राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत 17 प्रदेश प्रवक्ता की सूची जारी की है जो अपनी पार्टी की नीतियों के साथ ही केन्द्र और बिहार की एनडीए सरकार और भाजपा-जदयू की नीतियों के खिलाफ मीडिया में अपनी बात रखेगें।
राजद की जारी सूची में राज्यसभा सांसद मनोज झा और नवल किशोर यादव पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता होगें जबकि बिहार प्रदेश में भाई वीरेन्द्र मुख्य प्रवक्ता होगें।पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ताओं का एक रोस्टर भी बनाया है और ईसी रोस्टर के अनुसार प्रवक्ता पार्टी कार्यालय में मौजुद रहेगें। लिस्ट में शक्ति यादव,चितरंजन गगन,मृत्युजंय तिवारी,प्रशान्त कुमार मंडल,सारिका पासवान,एमएम अनवर हुसैन,बंटू सिंह,एजाज अहमद और संजीव सहाय प्रतिदिन मीडिया के लिए उपलब्ध रहेगें वहीं भाई वीरेन्द्र,एज्या यादव और डॉ सेवा यादव सप्ताह में तीन दिन मिडिया के लिए उपलब्ध रेहेगें।वहीं कुमार सर्वजीत,अख्तरूल इस्लान शाहीन,समीर कुमार महासेठ ,रितू जायसवाल,आभारानी और इकबाल मोहम्मद शमी सप्ताह में दो दिन पार्टी कार्यालय में मीडिया के लिए उपलब्ध रहेगें।प्रदेश के 17 प्रवक्ताओं की सूची में चार महिलाओं का भी नाम दिया गया है।गौरतलब है कि हाल ही में जदयू ने भी पार्टी पदाधिकारियों की सूची जारी की थी जिसमें करीब 35 फीसदी महिलाओं को मौका दिया गया है।जदयू ने संजय सिंह,रणवीर नंदन,सुहेली मेहता,अजय आलोक,प्रगति मेहता,निखिल मंडल और अभिषेक झा को पार्टी प्रवक्ता बनाया है।

पारस एचएमआरआई के डॉक्टरों ने ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे 6 साल के बच्चे की बचाई जान

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, BJP की नीतियों पर होगा मंथन

Nationalist Bharat Bureau

क़ुबूल हुई रोहिणी आचार्या की दुआ,लालू यादव को मिली ज़मानत

छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता: 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 65 लाख का इनाम खत्म

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बोर्ड मैट्रिक का आज जारी होगा रिजल्ट

राजद से MLC उम्मीदवारों का ऐलान, भाकपा माले प्रत्याशी भी शामिल

अब कुछ ऐसा करो की सांस लेना भी महंगाई की श्रेणि मे आ जाए

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने देश छोड़ा

कलम सत्याग्रह अभियान की शुरुआत,बिहार में शिक्षा की दिशा एवं दशा पर बहस

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment