Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पटना से देशभर तक बसों का जाल, बिहार सरकार का बड़ा कनेक्टिविटी प्लान

Bihar Bus Service: ट्रेन की भीड़, टिकट की कमी और लंबी वेटिंग से परेशान बिहारवासियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। अब लोगों को दूसरे राज्यों की यात्रा के लिए केवल रेलवे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बिहार परिवहन विभाग ने पटना से राज्य के सभी जिलों और दिल्ली समेत छह राज्यों के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत 60 से अधिक शहरों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा।

परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि 50 हजार से अधिक आबादी वाले सभी प्रखंडों को अनिवार्य रूप से बस सेवा से जोड़ा जाएगा। अगले दो महीनों में करीब 150 नई सरकारी बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। यह योजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर आधारित होगी, जिसके तहत निजी बस संचालकों से लगभग 650 बसों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। फिलहाल भी राज्य में करीब 1200 बसें इसी मॉडल पर संचालित हो रही हैं।

योजना के अनुसार सबसे अधिक बसें झारखंड के लिए चलाई जाएंगी, जिनकी संख्या करीब 90 होगी। उत्तर प्रदेश के लिए 34, पश्चिम बंगाल के लिए 45, ओडिशा के लिए 16, छत्तीसगढ़ के लिए 28 और दिल्ली के लिए 10 बसें प्रस्तावित हैं। इसके अलावा 400 नॉन-एसी, 200 एसी और 50 लग्जरी बसें भी शामिल होंगी। बिहार-नेपाल के बीच लग्जरी बस सेवा शुरू करने की तैयारी भी चल रही है। माना जा रहा है कि इस फैसले से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि राज्य की कनेक्टिविटी और विकास को भी मजबूती मिलेगी।

 

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण

बेलसंड विधानसभा के चार पंचायतों में फसल क्षति, विधायक ने कृषि मंत्री से माँगा 15 दिन का अतिरिक्त समय

वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व सांसद लवली आनंद ने थामा जदयू का दामन, शिवहर से लड़ सकती है लोकसभा चुनाव

दरभंगा में धान खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रशासन ने जांच तेज की

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बदलना तय : नाना पटोले

इंडिगो संकट जारी: सोमवार को 350+ फ्लाइट्स रद्द, दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

पूर्णिया में सड़क निर्माण पर सख्ती

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा के लोग देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं: तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव की तबीयत में सुधार, बेटी मीसा बोलीं- उनके पास हर मुसीबत से बाहर आने की कला

बेलसंड अनुमंडल बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित

Leave a Comment