Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नीट पेपर लीक मामले में पटना AIIMS के तीन डॉक्टर हिरासत में

PATNA:नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई ने पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। पेपर लीक गिरोह के सॉल्वरों को तलाश रही सीबीआई तीनों डॉक्टरों से हिरासत में पूछताछ करेगी। ये डॉक्टर जांच एजेंसी के रडार पर चढ़े तो चिकित्सक महकमे में भी हड़कंप है। तीनों डॉक्टरों के कमरे को भी सील करके सीबीआई ने इनके लैपटॉप व मोबाइल फोन वगैरह जब्त किए हैं।

सॉल्वर गैंग के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही सीबीआई
सीबीआई नीट पेपर लीक मामले में एक-एक कड़ी जोड़कर सॉल्वर गैंग के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है. नीट पेपर लीक मामले में पेपर चोरी और डिस्ट्रीब्यूशन करने वालों से लेकर कई अभ्यर्थियों तक की गिरफ्तारी सीबीआइ कर चुकी है. अब नीट का पेपर ले जाने वाले ट्रक के ट्रांसपोर्टेशन की सूचना देने वालो की तलाश जांच एजेंसी कर रही है. मंगलवार को पंकज कुमार और राजू की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ कि दोनों ने नीट पेपर के ट्रांसपोर्टेशन के दौरान ट्रक से पेपर की चोरी की थी. सीबीआइ इन दोनों से ट्रांसपोर्ट की सूचना देने वालों की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है.

पंकज कुमार और राजू से पूछताछ
बुधवार को सीबीआइ ने पंकज कुमार और राजू से 7 घंटे से अधिक पूछताछ की. इस दौरान सीबीआइ ने पंकज कुमार व राजू के नेटवर्क की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही एहसान उल हक, इम्तियाज और जमालुद्दीन से संबंधों के बारे में पूछताछ की. सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं, जिसके आधार पर केंद्रीय जांच एजेंसी संलिप्त अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी की योजना बना रही है.

डीजीपी को बचा कर नीतीश कुमार किसकी मदद कर रहे हैं:मोदी

आयरन और स्टील उद्योग विभाग धरती को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा:आरसीपी सिंह

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Land Survey:फिर से बढाई गई जमीन सर्वे की समय सीमा

Nationalist Bharat Bureau

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी गंगा राम हस्पताल में चल रहा इलाज

बिहार: योग्य उम्मीदवारों की कमी के कारण BPSC ने वैकेंसी वापस ली

Nationalist Bharat Bureau

छात्र नेता दिलीप कुमार को जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

मुस्लिम छात्र इरफान ने टॉप संस्कृत बोर्ड उत्तर प्रदेश का एग्जाम,मजदूर पिता ने कहा इसी स्कूल की फीस देने की की थी ”औकात”

लालू यादव बुढ़ापे में ‘सठिया’ गए हैं:जदयू सांसद लवली आनंद

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया में हाई-लेवल पुलिस बैठक, अमित शाह की संभावित मौजूदगी से बढ़ी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

नज़रे आलम को मिला असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी में बड़ा पद

Leave a Comment