Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार हैं सबसे असहाय,अशक्त,अमान्य,अक्षम, विवश,बेबस,लाचार और मजबूर मुख्यमंत्री:तेजस्वी

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे विश्व में सबसे असहाय, अशक्त, अमान्य, अक्षम, विवश,बेबस,लाचार और मजबूर मुख्यमंत्री की तरह है. सीएम नीतीश पर यह तंज बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कसा है. सीएम नीतीश पथ निर्माण से जुडी एक परियोजना की जानकारी लेने के दौरान अधिकारियों पर बिफड पड़े थे और उन्होंने अधिकारी के पैर छूने की बात कर दी थी. अब इसी को लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश की कार्यशैली पर सवाल उठाया है और उन्हें असहाय, अशक्त, अमान्य,अक्षम, विवश,बेबस,लाचार और मजबूर कोई ही मुख्यमंत्री  बता दिया है.

 

तेजस्वी यादव ने लिखा है कि पूरे विश्व में इतना असहाय,अशक्त,अमान्य,अक्षम, विवश,बेबस,लाचार और मजबूर कोई ही मुख्यमंत्री होगा जो BDO, SDO, थानेदार से लेकर वरीय अधिकारियों और यहाँ तक कि संवेदक के निजी कर्मचारी के सामने बात-बात पर हाथ जोड़ने और पैर पड़ने की बात करता हो?बिहार में बढ़ते अपराध, बेलगाम भ्रष्टाचार, पलायन एवं प्रशासनिक अराजकता का मुख्य कारण यह है कि एक कर्मचारी तक (अधिकारी तो छोड़िए) मुख्यमंत्री की नहीं सुनता? क्यों नहीं सुनता और क्यों नहीं आदेशों का पालन करता, यह विचारनीय विषय है? हालाँकि इसमें कर्मचारी व अधिकारियों का अधिक दोष भी नहीं है।
तेजस्वी यादव ने लिखा है कि एक कमजोर बेबस मुख्यमंत्री के कारण “बिहार में होना वही है जो “चंद” सेवारत और “सेवानिवृत्त” अधिकारियों ने ठाना है” क्योंकि अधिकारी भी जानते है कि ये 43 सीट वाली तीसरे नंबर की पार्टी के मुख्यमंत्री है।
जब शासन में इक़बाल खत्म हो जाए हो और शासक में आत्मविश्वास ना रहे तब उसे सिद्धांत,जमीर और विचार किनारे रख ऊपर से लेकर नीचे तक बात-बात पर ऐसे ही पैर पड़ना पड़ता है। बहरहाल हमें कुर्सी की नहीं बल्कि बिहार और 14 करोड़ बिहारवासियों के वर्तमान और भविष्य की चिंता है।

तेजस्वी यादव के आरोप से मतदाता सूची घोटाले में चुनाव आयोग और बीजेपी की साजिश बेनकाब

जहरीली शराब से 100 से ज्यादा मौतें के बिच CM नीतीश पटना की सड़कों पर मंत्रियों संग ठहाके लगाते दिखे , तेजस्वी ने किया हमला

Maharashtra Election: बीजेपी महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आऱोप

Nationalist Bharat Bureau

जेईई मेन्स के का रिज़ल्ट आज जारी, स्टेप को फॉलो करके अपना परिणाम देखें

Jharkhand में जीत, बिहार में हार के बाद महाकाल के दरबार चले लालू-तेजस्वी

Nationalist Bharat Bureau

पप्पू यादव बाइज़्ज़त बरी, रिहाई का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला: “दिल्ली की भाजपा सरकार राजधानी को अव्यवस्था की ओर धकेल रही है”

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री ने 1,239 नये पुलिस अवर निरीक्षकों को दिया नियुक्ति प्रमाण-पत्र

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एम्स में भर्ती किया गया

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में राजग पूरी तरह मजबूत और एकजुट है:आरसीपी सिंह

Leave a Comment