Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली संकट जल्दी ही खत्म हो जाएगा।एनटीपीसी को कोयला आपूर्ति का टेंडर राष्ट्र स्वामी गौतम अडानी जी को मिल गया है:काँग्रेस

पटना:देश में जारी बिजली संकट की खबरों के बीच कई राज्यों में बिजली संकट से उबरने के लिए कई उपाय किए गए। बिजली संकट की खबरों ने जहां राज्य सरकारों की नींद उड़ा दी वहीं केंद्र सरकार भी परेशान हो गई। भी संकट को लेकर राज्यों से लेकर केंद्र तक राजनीतिक होती रहे और राजनीतिक दल से जुड़े लोग इस संकट पर एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराते रहे।

 

 

इस बीच बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बिजली संकट पर सोशल मीडिया के द्वारा सरकार और अदानी पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता ने फेसबुक पर किए गए अपने पोस्ट में बिजली संकट के दूर होने की वजह बताते हुए बातों ही बातों में केंद्र की मोदी सरकार और अदानी पर मेहरबानी को रेखांकित करते हुए जबरदस्त हमला बोला है। असित नाथ तिवारी ने लिखा कि बिजली संकट जल्दी ही खत्म हो जाएगा।एनटीपीसी को कोयला आपूर्ति का टेंडर राष्ट्र स्वामी गौतम अडानी जी को मिल गया है।

कांग्रेस नेता के फेसबुक पोस्ट का स्क्रीन शॉट

दूसरी ओर मीडिया में ख़बरें हैं कि बिजली संकट (Power Crisis) से निपटने के लिए सरकार सभी तरह के उपाय कर रही है। गैस से बिजली बनाने वाले पावर प्लांट के लिए महंगी विदेशी नैचरल गैस (Imported Natural Gas) का आयात करने से भी परहेज नहीं किया जा रहा है। कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) ने भी कोयले से बिजली बनाने वाले पावर प्लांट को कोयले की सप्लाई में रफ्तार बढ़ा दी है। कोयला मंत्रालय का दावा है कि कोयले की सप्लाई में आ रही सभी बाधाओं को दूर किया जा रहा है।ऐसे में काँग्रेस नेता के इस बयान से राजनीति घमासान मचना तय है।

12 राज्यों में SIR की डेडलाइन 11 दिसंबर तक बढ़ी

Nationalist Bharat Bureau

थानेदार के खिलाफ राज्य के सभी CO ने खोला मोर्चा

अडानी के शेयर गिरे:LIC में पैसा लगाने वालों को भी ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव

Nationalist Bharat Bureau

RTE भुगतान में देरी और QR कोड से वंचना के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

Nationalist Bharat Bureau

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जनसुराज की दावेदार प्रत्याशी वंदना कुमारी का नाम गायब, राजनीतिक साजिश का आरोप

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, गिनाए विकास के लक्ष्य

Nationalist Bharat Bureau

103 इंस्पेक्टरों को मिली डीएसपी की कुर्सी, सैलरी भी बढ़ेगी

41 डिग्री पहुंचा पटना का तापमान

Nationalist Bharat Bureau

48 घंटे से लापता टेंट संचालक, परिजनों ने थाने का घेराव किया

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment