Nationalist Bharat
नौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

CA का फाइनल रिजल्ट जारी, देश को मिले 11500 नए CA, हैरंब व ऋषभ बने टॉपर

जोधपुर: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) ने नवंबर माह में आयोजित फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसके अंतर्गत देशभर में 11,500 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) बने हैं। इस परिणाम में आल इंडिया टॉप थ्री रैंक में पहले स्थान पर हैदराबाद के हैरंब माहेश्वरी और तिरुपति के ऋषभ ओसतवाल ने समान रूप से 84.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर अहमदाबाद की रिया कुंजन कुमार शाह रही, जिन्होंने 83.50 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि तीसरे स्थान पर कोलकाता की किंजल अजमेरा ने 82.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

नवंबर में हुई परीक्षा में ग्रुप एक में 66,987 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 11,253 (16.8 प्रतिशत) छात्र पास हुए। वहीं, ग्रुप दो में 49,459 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 10,566 (21.36 प्रतिशत) छात्र सफल हुए। दोनों ग्रुप्स के साथ परीक्षा देने वाले कुल 30,763 छात्रों में से 4,134 (13.44 प्रतिशत) छात्र पास हुए।

आईसीएआई जोधपुर चैप्टर के सचिव सीए पंकज राठी ने बताया कि फाइनल परीक्षा में छात्रों के पास अलग-अलग ग्रुप्स के साथ-साथ दोनों ग्रुप्स एक साथ देने का विकल्प भी था। 4,134 ऐसे छात्र थे जिन्होंने दोनों ग्रुप्स एक साथ पास कर सीए की डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा कई छात्रों ने एक ग्रुप पहले पास किया था और दूसरे ग्रुप को इस बार पास किया, जिससे वे भी सीए बने हैं। इस परिणाम में कुल 11,500 छात्र दोनों ग्रुप्स पास करने के बाद सीए बने हैं।

जम्मू-कश्मीर पर भाजपा की नीति ‘कश्मीरियत’ का सम्मान करने वाली नहीं : खरगे

कार्य में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

उपेंद्र कुशवाहा को जेड श्रेणी सिक्योरिटी, नीतीश को कमजोर करने की तैयारी!

Nationalist Bharat Bureau

पारस एचएमआरआई अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा में तीन लोगों को जिंदा जलाए जाने की घटना के विरोध में राजद विधायक के नेतृत्व में प्रतिकार मार्च

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में मतदाता सूची का ‘शुद्धिकरण’ पूरा, 22 साल बाद 47 लाख नाम हटे और 18 लाख नए मतदाता जुड़े

Bihar News : दरभंगा में भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत; विरोध में हाईवे पर बवाल, मुआवजा की मांग

Nationalist Bharat Bureau

पश्चिम बंगाल में गरीबों से ‘लूटा गया’ और ED द्वारा कुर्क किया गया धन उन्हें वापस मिलेगा: पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश: छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, निजीकरण के खिलाफ बढ़ा विरोध

आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ में जीत,पटना में जश्न,कार्यकर्ताओं ने बाँटे लड्डू

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment