Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली एयरपोर्ट पर एटीसी खराबी से 100+ उड़ानें प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से प्रभावित उड़ानें, यात्रियों की भीड़

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। इस तकनीकी दिक्कत के चलते 100 से अधिक उड़ानें देर से रवाना हुईं या लैंड नहीं कर सकीं, जिससे हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि तकनीकी टीम एटीसी सिस्टम की खराबी को दूर करने में जुटी है और यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।

दिल्ली एयरपोर्ट, जहां रोज़ाना करीब 1500 उड़ानें संचालित होती हैं, Flightradar24 के अनुसार औसतन 50 मिनट की देरी दर्ज की जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी एयरलाइंस से वास्तविक समय की जानकारी लेते रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है ताकि वे फ्लाइट स्टेटस की अपडेट वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स पर चेक कर सकें।

स्पाइसजेट, इंडिगो और एयर इंडिया ने भी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे धैर्य बनाए रखें। इंडिगो ने कहा कि एटीसी तकनीकी खराबी से न सिर्फ दिल्ली बल्कि उत्तर भारत की उड़ानें भी प्रभावित हैं। एयर इंडिया ने पुष्टि की कि सभी एयरलाइनों के संचालन पर असर पड़ा है और यात्रियों की सहायता के लिए ग्राउंड स्टाफ तैनात किया गया है।

भारत को झटका! United World Wrestling ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता की रद्द

Darbhanga AIIMS:दरभंगा एम्स के शिलान्यास की तैयारियां जोरों पर

पप्पू यादव को चंद्रशेखर रावण ने बताया बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा

Nationalist Bharat Bureau

महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म,डॉक्टर बोले- अपने करियर में ऐसा केस पहली बार देखा,जच्चा व बच्चा स्वस्थ्य

DELHI-NCR सहित उत्तर भारत में कई जगह भूकंप के झटके, देर रात घरों से बाहर निकले लोग

स्मार्ट प्रीपेड मीटर का भारी विरोध, महिलाओं ने बिजली कर्मियों को झाड़ू से मारकर भगाया

अब कुछ ही टाइम में आएगा 5G,आने के बाद आपके जीवन में यह बदलाव आ सकते हैं

Nationalist Bharat Bureau

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का सत्याग्रह छठे दिन भी जारी

Nationalist Bharat Bureau

साद हुसैन राष्ट्रीय लोक जनता दल छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार आज 10 लाख महिलाओं को देगी 10-10 हजार की सौगात

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment