Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राहुल गांधी के विवादित बयान पर आज कोर्ट का फैसला, बढ़ सकती हैं कानूनी परेशानियां

राहुल गांधी के इंडियन स्टेट बयान पर कोर्ट में सुनवाई, आज आएगा फैसला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विवादित बयान “हमारी लड़ाई भाजपा या आरएसएस से नहीं, बल्कि इंडियन स्टेट से है” पर आज यानी 7 नवंबर को एमपी-एमएलए कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाली है। यह मामला हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता द्वारा 23 जनवरी 2025 को दर्ज कराई गई याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के बयान से समाज में वैमनस्य फैलने की आशंका है और यह बयान जनता की भावनाओं को आहत करता है।

इससे पहले 28 अक्टूबर को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी थी, जिसके बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। मामला चंदौसी स्थित जिला न्यायालय परिसर में एडीजे आरती फौजदार की अदालत में सुना गया। राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद सगीर सैफी, जबकि याचिकाकर्ता की ओर से सचिन गोयल ने पक्ष रखा। राहुल गांधी के वकील ने तर्क दिया कि यह पुनरीक्षण याचिका सुनवाई योग्य नहीं है, जबकि याचिकाकर्ता का कहना था कि यह बयान गंभीर है और लोकतांत्रिक संस्थाओं की छवि को नुकसान पहुंचाता है।

अब सबकी नजरें आज आने वाले फैसले पर टिकी हैं। कोर्ट के निर्णय से तय होगा कि मामला आगे बढ़ेगा या याचिका खारिज होगी। राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर हलचल तेज है, क्योंकि इसका असर कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों पर पड़ सकता है।

एनसीबी से क्लीन चिट मिलने के बाद आर्यन ने कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

सुशील मोदी ने भी मानी एनडीए में अंतर्कलह की बात, आरोप-प्रत्यारोप बंद करके समस्या के समाधान की नसीहत

नितिन नवीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, आदेश तत्काल लागू

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा में सटोगे तो आरक्षण से कटोगे:राजद

नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी महिला कार्यकर्ता को सौंपे तेजस्वी यादव:भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर मुहर, रोजगार और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

पूर्णिया में द प्लुरल्स पार्टी का कार्यक्रम रहा ऐतिहासिक, पुष्पम प्रिया चौधरी का भव्य स्वागत,प्रदेश उपाध्यक्ष मधुबाला गिरी ने दी बधाई

एकनाथ शिंदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान हत्या के आरोप से हुए बरी

कचरा शुल्क के विरोध में एक जुट हुई पटना की जनता, सड़क पर किया प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment