Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

आंखों पर काली पट्टी बांधकर बिहार विधानसभा पहुंचे RJD विधायक राकेश रौशन

आंखों पर काली पट्टी बांधकर बिहार विधानसभा पहुंचे RJD विधायक राकेश रौशन

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक राकेश रौशन ने एक अनोखे तरीके से सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। वे विधानसभा पहुंचे और अपनी आंखों पर काली पट्टी बांध रखी थी, साथ ही उनके हाथों में कुछ तख्तियां थीं जिन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लिखे हुए थे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राकेश रौशन ने कहा, “मुझे कुछ नहीं दिख रहा है। मैं तो ‘सुशासन बाबू’ हूं। 2005 के बाद से बिहार में जिन लोगों ने सुशासन की सरकार होने का दावा किया, अब वे खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं। सृजन घोटाला, दवा घोटाला, शौचालय घोटाला, इंदिरा आवास और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं में हुए घोटाले—इन सबके बावजूद बिहार में ‘सुशासन’ का दावा किया जा रहा है। मुझे तो कुछ भी नहीं दिखता।”

रौशन ने आगे कहा कि बिहार में हो रही घटनाओं को लेकर जो लोग सुशासन की बात करते हैं, उन्हें आइना दिखाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं, स्कूल बैग में शराब ढोई जा रही है, और बिहार के विभिन्न जिलों में हत्याएं, लूट और फिरौती की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके साथ ही, शिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने अपने विरोध का समापन इस नारे के साथ किया: “शराब नहीं किताब दो, मदिरालय नहीं विद्यालय दो।”

गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मंगलवार को विधानसभा में अवैध शराब के मुद्दे पर सरकार से तीखा सवाल किया था। विपक्षी दलों ने हाल के महीनों में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले को जोर-शोर से उठाया है।

मीना सिंह – विशाल सिंह बीजेपी में शामिल,पटना में 10 हजार लोग बने गवाह

सिर्फ ‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस’ के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिये फिल्म देखने की ज़रूरत रही होगी

बड़े,छोटे विक्रेताओं के बीच समान प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से काम करें: मोदी

उपचुनाव के लिए महागठबंधन के चार उम्मीदवारों की घोषणा

क्रिप्टोकरेंसी खतरनाक, रिपोर्ट में दावा- इकोनॉमी रिकवरी की राह पर – RBI गवर्नर

रमजान के आखिरी हफ्ते और ईद के मद्देनजर 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण स्थगित करने या मुस्लिम शिक्षकों को छूट देने की अपील

नीतीश कुमार ने लालू का प्रस्ताव ठुकराया?

प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रवार को देश के नाम वीडियो संदेश

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जनसुराज की दावेदार प्रत्याशी वंदना कुमारी का नाम गायब, राजनीतिक साजिश का आरोप

जदयू नेत्री सुहेली मेहता का जदयू से त्यागपत्र, कहा:अब कुंठित लोगों की जमात है जदयू

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment