Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

गूगल ट्रेंड में IPL पिछले 5 साल से नंबर वन

Indian Premier League :साल 2024 के गूगल ट्रेंड्स पर नजर डालें तो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक बार फिर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला विषय बना हुआ है। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप, भारतीय जनता पार्टी, इलेक्शन रिजल्ट 2024 और ओलंपिक 2024 क्रमशः टॉप पांच में शामिल हैं। छठे स्थान पर अत्यधिक गर्मी (Excessive Heat), सातवें स्थान पर रतन टाटा, आठवें स्थान पर इंडियन नेशनल कांग्रेस, नौवें स्थान पर प्रो कबड्डी लीग और दसवें स्थान पर इंडियन सुपर लीग हैं। इन ट्रेंड्स से साफ झलकता है कि भारतीयों की खेलों में गहरी रुचि है, जो लोकसभा चुनाव जैसे बड़े मुद्दों से भी ज्यादा है।

टॉप दो स्थानों पर खेल संबंधी विषयों का ट्रेंड करना और प्रो कबड्डी लीग व इंडियन सुपर लीग का शीर्ष दस में स्थान पाना दर्शाता है कि भारतीयों के बीच खेल और खिलाड़ियों का क्रेज हमेशा बना रहता है। इसके अलावा, रतन टाटा के निधन (9 अक्टूबर) के बाद वे सातवें स्थान पर रहे, जो इस बात का प्रमाण है कि भारतीय अपने महान व्यक्तित्वों के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं और उनके बारे में अधिक जानने के इच्छुक रहते हैं।

Indian Premier League :पिछले पांच साल के गूगल ट्रेंड्स की बात करें तो इंडियन प्रीमियर लीग 2020 से 2024 तक लगातार भारतीयों की पहली पसंद बनी हुई है। 2020 में, जब कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप था, तब भी IPL शीर्ष स्थान पर था, और कोरोनावायरस दूसरे स्थान पर। 2021 में कोरोना की दूसरी लहर और वैक्सीनेशन की शुरुआत के दौरान भी IPL ने पहला स्थान बनाए रखा, जबकि कोविन एप (CoWIN) दूसरे नंबर पर था। 2022 और 2023 में भी यही क्रम बना रहा। 2024 में, एक बार फिर, IPL ने अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखा है।

Indian Premier League :इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की तैयारियां भी जोरों पर हैं। सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है, और नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये में बिककर IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। माना जा रहा है कि इस बार का IPL सीजन 14 मार्च से शुरू हो सकता है। IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी, जिसका गठन बीसीसीआई ने 2007 में किया था। तब से लेकर अब तक यह न केवल भारत बल्कि दुनिया भर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक खास जगह बनाए हुए है।

द प्लूरलस पार्टी नेता प्रांजल सिंह की बिहार राज्य दफादार और चौकीदार संघ के प्रदर्शनकारियों से मुलाकात

2025 के आगाज के साथ बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव की आहट,खरमास ख़त्म होने का इंतजार

शिक्षक कभी रिटायर्ड नहीं होता:प्रो.शशि प्रताप शाही

Bihar Teacher News:शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए नई गाइडलाइन जारी की

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में ऑटो और टैक्सी का बढ़ा हुआ किराया आज से लागू 

cradmin

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher Recruitment: बिहार में 3 लाख शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ! नई नियमावली पर कल लग सकती है मुहर

दिल्ली में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या उत्पन्न

Nationalist Bharat Bureau

India vs Australia: 180 के स्कोर पर सिमटा भारत

बीजेपी के पहले पीएम थे नरसिम्हा राव:मणिशंकर अय्यर,भड़की बीजेपी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment