Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

फेक न्यूज़ फैलाने पर जी न्यूज का एंकर रोहित रंजन गिरफ़्तार

नोएडा:जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है यह गिरफ्तारी इसलिए हुई क्योंकि आज सुबह  ही छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस उन्हें अरेस्ट करने पहुंची थी। दरअसल राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़ने पर रोहित पर छत्तीसगढ़-राजस्थान में केस दर्ज हुए हैं।कहा ये जा रहा है कि दूसरे राज्य की पुलिस उन्हे अपने स्टेट लेकर के न चली जाए इसलिए नोएडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अपने पास रख लिया है, नही तो कल तक इस बात की कोई सूचना नहीं थी कि नोएडा पुलिस रोहित रंजन को गिरफ्तार करने वाली है।खबरों के अनुसार इस दौरान नोएडा और छत्तीसगढ़ पुलिस में छीनाझपटी हुई। छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित रंजन को गिरफ्तार करना चाहती थी।मंगलवार सुबह डीपीएस इंदिरापुरम के पीछे स्थित नियो स्कॉटिश सोसाइटी में छत्तीसगढ़ पुलिस जी न्यूज के एंकर रोहित को गिरफ्तार करने पहुंची। सूचना पाकर नोएडा और गाजियाबाद की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां जमकर हंगामा हुआ।नोएडा पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। लोकल पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई। रोहित रंजन ने भी ट्वीट किया, ”बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है,क्या ये कानूनन सही है।”

 

मामला क्या है ?
दरअसल जी न्यूज के प्राइम टाइम प्रोग्राम डीएनए को आजकल रोहित रंजन होस्ट कर रहे हैं 2 जुलाई को डीएनए में रोहित रंजन ने एक झूठी खबर चलाई थी कि राहुल गांधी ने उदयपुर कांड के अपराधियों को बच्चा कहा है । दरअसल राहुल गांधी ने वायनाड में अपने दफ़्तर पर हुए हमले के लिए आरोपित कुछ कार्यकर्ताओं के बारे में ऐसा कहा था लेकिन जी न्यूज़ ने इसे राहुल गांधी का उदयपुर कांड के सन्दर्भ में दिया वक्तव्य बता दियाअगले दिन जब यह वीडियो सोशल मीडिया के जरीए सामने आया तो बहुत हंगामा मचा क्योंकि यह खुल्लेआम बोला गया स्पष्ट झूठ था और इस ख़बर को बहुत से बीजेपी के नेता और मंत्री ट्वीट भी कर चुके थे, गोदी मीडिया से जुड़े कई पत्रकार  भी इसे आगे बढ़ा रहे थे।जी न्यूज ने इस मुद्दे पर माफ़ी मांगकर बात को दबाना चाहा लेकिन इस बार कांग्रेस आक्रामक रुख अपना चुकी थी।काग्रेस ने इस मामले में कुल 6 राज्यों में पुलिस शिकायत दर्ज करवाई । और इसी के लिए आज सुबह रोहित रंजन को गिरफ्तार करने छत्तीसगढ पुलिस पुहंची ।

आरटीई की पिछले 4 सत्रों की लंबित राशि निर्गत करने की मांग

Supreme Court RTI Portal: सुप्रीम कोर्ट का ऑनलाइन RTI पोर्टल शुरू

Nationalist Bharat Bureau

पहले कोर्ट फिर मंदिर में हुआ विवाह,लुटेरी दुल्हन अब आशिक के साथ फरार

Nationalist Bharat Bureau

पानी पानी हुआ पटना, बाढ़ का नजारा,पानी में तैरते दिखे लोग

70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन: पटना में बवाल, प्रशांत किशोर का छात्रों से टकराव

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सिटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ ,750 रुपये में होगा सिटी स्कैन

Nationalist Bharat Bureau

दिग्विजय सिंह ने RSS की संगठन क्षमता की तारीफ, कांग्रेस की कमजोरी भी बताई

Nationalist Bharat Bureau

नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले नीतीश,राजेंद्र आर्लेकर को विदाई

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में फिर जहरीली शराब कांड, सीवान में तीन लोगों की मौत; परिजन बोले- पीकर आए थे

Nationalist Bharat Bureau

Priyanka Gandhi in Loksabha: लोकसभा में अपने पहले भाषण में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार की बखिया उधेड़ी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment