Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Alt News को-फाउंडर Mohammad Zubair गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट

नई दिल्ली: तथ्य-जांच वेबसाइट AltNews के संस्थापकों में से एक पत्रकार मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने आज धार्मिक भावनाओं को आहत करने और दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया।मोहम्मद जुबैर के खिलाफ आईपीसी की धारा 153/295 के तहत केस दर्ज किया गया है।दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने सेक्शन 153 ए और 295 ए के तहत उन्हें अरेस्ट किया है. उन पर सोशल मीडिया (twitter) के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है।बता दें कि स्पेशल सेल ने पुराने मामले में जुबैर को पूछताछ के लिए बुलाया था. पुलिस जुबैर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने जा रही है. ताकि पूछताछ के लिए उनकी कस्टडी मांगी जा सके. पुलिस का दावा है कि पर्याप्त सबूत होने के बाद ही मोहम्मद जुबैर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि मोहम्मद जुबैर अपने पार्टनर प्रतीक सिन्हा के साथ मिलकर एक वेबसाइट चलाते हैं।ऑल्टन्यूज के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा ने कहा कि मोहम्मद जुबैर को एक अलग मामले में पूछताछ के लिए  बुलाया गया था और  गिरफ्तार कर लिया गया। श्री सिन्हा ने आरोप लगाया कोई नोटिस नहीं दिया गया, । उन्होंने ट्वीट किया, ‘बार-बार अनुरोध के बावजूद हमें एफआईआर की कॉपी नहीं दी जा रही है।पुलिस ने हालांकि कहा कि जुबैर को पर्याप्त सबूत होने के बाद गिरफ्तार किया गया है। उससे अभी भी पूछताछ की जा रही है और पुलिस कल उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी ताकि आगे की हिरासत की मांग की जा सके।

अब इन अभिनेताओं की आयी शामत, फ़िल्म के बहिष्कार की अपील

एनडीए के लिए पूरा बिहार ही परिवार, महागठबंधन को सत्ता सिर्फ अपने घर के लिए चाहिए :फडणवीस

शहाबुद्दीन परिवार की हुई राजद में घर वापसी, हिना शहाब ने बेटे ओसामा संग थामा लालू-तेजस्वी का लालटेन

रालोमो में बगावत के बीच कुशवाहा का सर्जिकल स्ट्राइक

Nationalist Bharat Bureau

राज कुंद्रा के खिलाफ नई चार्जशीट:होटलों में अश्लील फिल्में शूट करने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

मास्टरमाइंड संजीव मुखिया CBI के रडार पर, गिरफ्तारी के लिए बिछाया जाल

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े बीपीएससीअभ्यर्थी

Nationalist Bharat Bureau

तीसरी बार गिरा भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल

बॉन्डी बीच पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार; कई लोगों की मौत की आशंका

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Land Survey:फिर से बढाई गई जमीन सर्वे की समय सीमा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment