Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

होल्डिंग टैक्स बकाया: VKSU की संपत्ति नीलामी की तैयारी, नगर निगम का बड़ा कदम

Ara Municipal Corporation action against Veer Kunwar Singh University for holding tax dues

बिहार के भोजपुर जिले में स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (VKSU) पर अब नीलामी की तलवार लटक गई है। आरा नगर निगम ने विश्वविद्यालय पर वर्षों से लंबित होल्डिंग टैक्स बकाया को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कतीरा स्थित कार्यालय और आवासीय परिसरों को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम की ओर से इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी किया जा चुका है, जिससे प्रशासनिक और शैक्षणिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2020 से ही विश्वविद्यालय पर होल्डिंग टैक्स का बकाया चला आ रहा है। इस दौरान कई बार रिमाइंडर लेटर और नोटिस भेजे गए, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से न तो भुगतान किया गया और न ही किसी तरह की पहल दिखाई गई। निगम का कहना है कि लगातार अनदेखी के कारण अब उनके पास नीलामी की कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

इस वर्ष अगस्त में विश्वविद्यालय को करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये के बकाये को लेकर अंतिम नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि तय समय-सीमा के भीतर भुगतान नहीं होने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। बावजूद इसके, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद नगर निगम ने संपत्ति नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया।

CWC बैठक में सरकार पर तीखा हमला

Nationalist Bharat Bureau

कार्बी आंगलोंग में हिंसा, 2 की मौत

Nationalist Bharat Bureau

पंचायत राज पदाधिकारी को दी गयी विदाई

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में दिल्ली पहुंचेंगे किसान ,दिल्ली के बॉर्डर पर पुलिस तैनात

मोहनियां अनुमंडल अस्पताल में अव्यवस्था उजागर, सिविल सर्जन के छापे से मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

शरद पवार ED के नोटिस से नहीं डरते:सुप्रिया सुले

Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश! बिहार-यूपी-झारखंड में अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

उपेंद्र कुशवाहा को जेड श्रेणी सिक्योरिटी, नीतीश को कमजोर करने की तैयारी!

Nationalist Bharat Bureau

30 अप्रैल तक बढ़ सकता है लॉकडाउन !

बैंक धोखाधड़ी: उच्चतम न्यायालय ने ईडी मामले में एमटेक ग्रुप के पूर्व चेयरपर्सन को दी जमानत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment