Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बोचहां:नीतीश कुमार को भी लोगों ने रिजेक्ट कर दिया !

पटना:राज्य की बोचहां विधान सभा के उपचुनाव के रुझान बताते हैं कि मौजुदा वक़्त में भाजपा के साथ साथ अब नीतीश कुमार भी अप्रसांगिक होते जा रहे हैं।कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री से मिलने वाली तस्वीर पर हुई खिंचाई,हालिया दिनों में जनसभा के दौरान हमले के बाद लगातार हमलावर विपक्ष को एक बार फिर एक मौका मिल गया है।विधान सभा के उपचुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि बोचहां में भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमार राजद प्रत्याशी अमर पासवान से काफी पीछे चल रही हैं।9वें राउंड की काउंटिंग समाप्‍त हो चुकी है. राष्‍ट्रीय जनता दल के प्रत्‍याशी अमर पासवान की जीत लगभग तय हो गई है. नौवें चक्र की मतगणना समाप्‍त होने के बाद आरजेडी प्रत्‍याशी को 26,623 और भाजपा की बेबी कुमारी को 15,003 वोट मिले हैं. वीआईपी की डॉ. गीता को 13,512 मत हासिल हुआ है।
यानि अब पूरी तरह से स्पष्ट है कि एनडीए गठबंधन में लगातार नीतीश कुमार को कम करके देखने की जो प्रवृति रही है उसे बोचहां उपचुनाव ने साबित कर दिया है।क्योंकि बड़ी उम्मीदों के साथ नीतीश कुमार ने गठबंधन के पक्ष में बड़े ज़ोर शोर से जनसभा की और एनडीए प्रत्याशी बेबी कुमारी को जिताने की कोशिश की लेकिन रुझान बता रहे हैं कि बोचहां में ना सिर्फ भाजपा को जनता ने नकार दिया है बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जनता ने पूरी तरह आए दरकिनार करते हुए महागठबंधन के पक्ष में मतदान किया है।
विदित हो कि बोचहां विधानसभा सीट भाजपा और राजद के साथ ही मुकेश सहनी के लिए भी काफी अहम हो गई थी।इस सीट को लेकर बिहार NDA में टकराव की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई थी, जिस वजह से मुकेश सहनी को गठबंधन छोड़ना पड़ा। इसी के चलते मुकेश सहनी को मंत्री पद भी गंवाना पड़ा।बोचहां विधानसभा सीट के लिए 12 अप्रैल को मतदान हुआ था।

बिहार से 48 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 24 रद्द – 24 के फेरों में कटौती

Nationalist Bharat Bureau

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार के अध्यक्ष बने इमाम ग़ज़ाली

BCB का बड़ा फैसला: खिलाड़ियों की मांग पर नजमुल इस्लाम पद से हटाए गए

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का नीतीश और मोदी पर बड़ा हमला — बोले, “जंगलराज की परिभाषा अब जनता को समझ आ गई है

इंडिगो पर हाई कोर्ट सख्त—फ्लाइट संकट, महंगा किराया और यात्रियों को मुआवजे का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने बनाई हिंद सेना पार्टी

लालू को सज़ा सुनाने वाले 59 साल के जज ने 50 साल की वकील और भाजपा नेत्री से रचाई शादी

Nationalist Bharat Bureau

बाइक लूट का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Nationalist Bharat Bureau

Land For Job Scam: लालू-तेजस्वी और तेज प्रताप को राहत, एक लाख के निजी मुचलके पर मिली जमानत

आशा वर्करों का मानदेय के लिए थाली पीटो आंदोलन

Leave a Comment