Nationalist Bharat
Bihar Election 2025ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का नीतीश और मोदी पर बड़ा हमला — बोले, “जंगलराज की परिभाषा अब जनता को समझ आ गई है

राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार पर निकलने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में अब जनता असली जंगलराज की परिभाषा समझ चुकी है — “जहां अपराधियों को संरक्षण मिले, कार्रवाई न हो और हर दिन लूट, हत्या और डकैती की खबरें आएं, वही असली जंगलराज है।”

तेजस्वी ने कहा, “प्रधानमंत्री खुद नीतीश कुमार के 55 घोटाले गिना रहे थे, लेकिन कार्रवाई आज तक नहीं हुई। यही तो जंगलराज है।” उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सबसे ज्यादा अपराध यूपी और बिहार में हैं, और ये दोनों जगह बीजेपी सत्ता में है।

राजद नेता ने बिहार के लिए अपनी 5 सूत्रीय योजना भी दोहराई — “हम पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और सुनवाई वाली सरकार बनाएंगे।” तेजस्वी ने वादा किया कि बिहार में हर परिवार को जहां सरकारी नौकरी नहीं है, वहां एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा, “महिलाओं के लिए ‘माई बहिन मान योजना’ लाएंगे, जिसके तहत हर महिला को ₹2,500 प्रति माह, यानी सालाना ₹30,000 और 5 साल में ₹1.5 लाख दिए जाएंगे।”
साथ ही उन्होंने संविदा कर्मियों को नियमित करने, जीविका दीदियों का मानदेय बढ़ाने और अतिरिक्त कार्य के बदले ₹2,000 अतिरिक्त देने का वादा किया।

तेजस्वी ने कहा — “हम अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाएंगे। जनता अब असली जंगलराज और सुशासन का फर्क जान चुकी है।”

गणतंत्र दिवस पर तेजस्वी आवास में लालू का झंडोत्तोलन, तेजस्वी यादव कहां हैं?

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Politics:जगदानंद सिंह के राजद प्रदेश अध्यक्ष फिर से बनने का राज़ क्या है ?

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: 19 जनवरी से शहर बढ़ सकता है पारा, जाने यह मौसम का हाल 

cradmin

दिल्ली का मुंडका अग्निकांड- दुर्घटना नही,मुनाफे के लिए श्रम कानूनों के खुले उलंघन के कारण 27 से ज्यादा मजदूरों की सांस्थानिक हत्या का उदाहरण है

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

लखीसराय में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी का नीतीश और मोदी पर वार: बिहार के युवाओं को बनाया मज़दूर, रील में उलझा रहे हैं देश के नौजवान

साइंस और टेक्नालाजी के साथ आध्यात्मिकता को भी जोड़ने से जीवन होगा आसान – राष्ट्रपति

छात्र जदयू (JDU) की विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची हुई जारी

Governor Arif Mohammad Khan: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे पटना

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment