Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बीए की छात्रा का सनवर आलम पर आरोप 11 महीने में 30 बार रेप

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में बीए की एक छात्रा ने अपने ही कॉलेज के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने 10 अगस्त 2024 से 26 मई 2025 के बीच उसे डरा-धमकाकर करीब 30 बार दुष्कर्म किया। छात्रा के अनुसार, युवक उससे जान-पहचान बढ़ाकर उसके घर आने-जाने लगा था। मां द्वारा मना करने के बावजूद उसका आना जारी रहा। आरोप है कि 10 अगस्त 2024 को वह घर पहुंचा और धमकी देकर दुष्कर्म किया, जिसके बाद शोषण का सिलसिला चलता रहा।

छात्रा ने बताया कि लोक-लाज के कारण वह शुरुआत में चुप रही, लेकिन बाद में उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई, जहां आरोपी ने शादी करने की बात स्वीकार की, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसके परिचितों के बीच उसके बारे में आपत्तिजनक बातें फैलाईं और उसकी मां को भी धमकाया। छात्रा के मुताबिक, उसकी मां उसे पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाना चाहती थीं, लेकिन इस घटना ने उसके जीवन को गहरे तौर पर प्रभावित किया है।

सोमवार को पीड़िता ने नौतन थाने में मंगलपुर कला वार्ड-2 निवासी सनवर आलम समेत उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि सनवर आलम के अलावा इस्माइल मियां, बबिया खातून, समीर आलम, सोनी खातून, खुशी कुमारी और नसीब आलम को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

बिहार में बड़ा हादसा: रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे तीन किशोर ट्रेन की चपेट में, दो की मौत, एक गंभीर

Nationalist Bharat Bureau

एक बार फिर पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक, क्या आपको पता है कितनी टाइट सिक्योरिटी होती है

जहरीली शराब से 100 से ज्यादा मौतें के बिच CM नीतीश पटना की सड़कों पर मंत्रियों संग ठहाके लगाते दिखे , तेजस्वी ने किया हमला

हरियाणा: केंद्र से राख विवाद हल कराए गठबंधन सरकार : कुमारी सैलजा

हमने सब के लिए काम किया है,हिन्दू हो या मुसलमान:नीतीश कुमार

एक ही परिवार के दो लोगों को दिन में दिखाई नहीं देता दो को रात में

रिश्वतखोरी मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत

तरारी के बाद अब इमामगंज और बेलागंज में उम्मीदार उतारेंगे प्रशांत किशोर,शनिवार को करेंगे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

दिवाली पर किसानों को गिफ्ट, मोदी सरकार ने गेहूं चना समेत 6 रबी फसलों पर MSP बढ़ाई

लखीमपुर खीरी मामले पर यूथ काँग्रेस ने जलाया प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी का पुतला

Leave a Comment