Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी की 17 बोगियां पटरी से उतरीं

बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात एक भीषण रेल हादसा हो गया। जसीडीह–झाझा मुख्य रेलखंड पर सीमेंट लदी एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कुल 17 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पुल से नीचे नदी में जा गिरे, जबकि कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह दुर्घटना टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बधुआ (बथुआ) नदी पर बने पुल संख्या 676 पर रात करीब 12 बजे हुई। जसीडीह की ओर से अप ट्रैक पर जा रही मालगाड़ी अचानक डिरेल हो गई। हादसे के चलते जसीडीह–झाझा रेलखंड का डाउन ट्रैक पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे इस रूट पर रेल परिचालन ठप हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ बिप्ला बोरी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत और बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अंधेरा होने के कारण नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हो सका है। झाझा और जसीडीह स्टेशन पर कई ट्रेनों को रोका गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

सोनाक्षी सिन्हा को पटना में घुसने नहीं देंगे,लगा पोस्टर,मचा बवाल

बेलसंड में बवाल:11 गिरफ्तार,74 नामजद,डेढ़ सौ अज्ञात पर केस

सत्ता में आते ही राहत:बेनामी संपत्ति मामले में अजित पवार के खिलाफ लगे आरोप खारिज

भारत में जलवायु परिवर्तन: कारण, प्रभाव और बचाव के उपाय

छात्र नेता शाश्वत शेखर की पटना विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाक़ात,छात्रों की समस्याओं के निराकरण की मांग

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब मिशन में नायब सैनी पर दांव, भाजपा ने तेज की रणनीति

टर प्रैक्टिकल देने जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, साथी घायल

Nationalist Bharat Bureau

मुखिया की पहल से अमीर गरीब की दूरियां खत्म हो गयीं,प्रेमी जोड़े का मुखिया ने कराया विवाह

Nationalist Bharat Bureau

पप्पू यादव को चंद्रशेखर रावण ने बताया बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा

Nationalist Bharat Bureau

जुड़ेगा भारत जितेगा इंडिया नारा नहीं भविष्य की आकाशवाणी है: डा0 अखिलेश

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment