Nationalist Bharat
खेल समाचार

पटना में त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन, डीजे इलेवन ने जीता खिताब,लव कुमार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ क़रार

पटना: पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। धनंजय की कप्तानी वाली डीजे इलेवन टीम ने शनिवार को डीजे सुपरकिंग्स को नौ विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीजे सुपरकिंग्स की टीम 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर केवल 108 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विवेक उर्फ जाफर ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 45 रनों की उपयोगी पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।

प्लेयर ऑफ द मैच लव कुमार

जवाब में डीजे इलेवन ने लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया। टीम ने मात्र 15 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर मैच जीत लिया। रोहन ने 39 गेंदों पर 43 रनों की आकर्षक पारी खेली। गेंदबाजी में लव ने कमाल दिखाया – उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी शानदार प्रदर्शन के लिए लव कुमार को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस पूरे त्रिकोणीय सीरीज का सफल आयोजन ऊर्जा स्टेडियम में कराने का श्रेय इशान और कूश को जाता है। दोनों आयोजकों की मेहनत से टूर्नामेंट सुचारु रूप से संपन्न हुआ और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिला।

जीत के बाद डीजे इलेवन के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल था और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विजेता टीम का स्वागत किया। इस टूर्नामेंट ने स्थानीय स्तर पर क्रिकेट के प्रति उत्साह को और बढ़ाया है।

भारत में 5G मोबाइल फोन जो इस समय ट्रेंडिंग में है

Nationalist Bharat Bureau

JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल

Nationalist Bharat Bureau

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन करेगी भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ

स्वच्छता की कमी कई बीमारियों को जन्म देती है:. वी.पी. सिंह

Nationalist Bharat Bureau

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव: मुहम्मद रिजवान की जगह शाहीन शाह अफरीदी बने वनडे टीम के नए कप्तान

Nationalist Bharat Bureau

मार्को यानसन बोले—कोहली जैसे बल्लेबाज़ को सेट होने के बाद रोकना लगभग असंभव

Nationalist Bharat Bureau

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

Delhi Vidhansabha Election:आम आदमी पार्टी ने जारी की अंतिम सूची, केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवार मैदान में

Nationalist Bharat Bureau

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: IPL में इस बार देखने को मिलेंगे ये 6 बड़े बदलाव

cradmin

Leave a Comment