Nationalist Bharat
खेल समाचार

IPL 2025: पहले सीजन में धोनी थे सबसे महंगे, इस बार पंत ने बनाया रिकॉर्ड

IPL 2025: पहले सीजन में धोनी थे सबसे महंगे, इस बार पंत ने बनाया रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में नीलामी का पहला दिन ऋषभ पंत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ, क्योंकि उन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे उन्होंने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा। अय्यर को इस नीलामी में पंजाब किंग्स (PBKS) ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा, वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा, और वह आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए।

सोमवार को नीलामी के दूसरे दिन बड़े नामों में फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन फिलिप्स, सैम करन, केन विलियम्सन, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लोकी फर्ग्युसन, टिम डेविड, विल जैक्स, नवीन उल हक, स्टीव स्मिथ, नीतीश राणा और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े स्टार नीलामी में उतरेंगे।

आईपीएल का आयोजन 2008 से किया जा रहा है। पहले सीजन की नीलामी में महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी थे, और इसके बाद कभी उन्हें रिलीज नहीं किया गया। 2016 और 2017 में टीम के सस्पेंड होने के कारण वह दूसरी फ्रेंचाइजी से खेले थे। वहीं, मेगा नीलामी 2011 में हुई थी, जो हर तीन साल पर आधिकारिक तौर पर आयोजित की जाती थी। 2011 के बाद 2014, 2018 और 2022 में मेगा नीलामी हुई। 2011 की मेगा नीलामी में गौतम गंभीर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.9 करोड़ रुपये में खरीदा था।

2014 की मेगा नीलामी में युवराज सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। 2018 में बेन स्टोक्स सबसे महंगे रहे, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में साइन किया। 2022 में ईशान किशन सबसे महंगे रहे, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। अब ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। इस साल की नीलामी में पंत की कीमत धोनी के पहले सीजन की तुलना में करीब तीन गुना बढ़ी है।

IPL 2025: पहले सीजन में धोनी थे सबसे महंगे, इस बार पंत ने बनाया रिकॉर्ड

मिनी नीलामी की बात करें तो 2009 में केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। 2010 में शेन बॉन्ड और कीरोन पोलार्ड, 2012 में रवींद्र जडेजा, और 2013 में ग्लेन मैक्सवेल सबसे महंगे रहे। 2014 के बाद 2015 में भी युवराज सिंह ने 16 करोड़ रुपये में नीलामी में जलवा बिखेरा था। 2017 में बेन स्टोक्स सबसे महंगे थे, जिन्हें 14.5 करोड़ रुपये में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने खरीदा। 2019 में जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जबकि 2021 में क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। 2020 में पैट कमिंस और 2023 में सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।

आईपीएल 2024 की मिनी नीलामी में पैट कमिंस ने 20.50 करोड़ रुपये में बिकने का रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, इस रिकॉर्ड को कुछ ही देर बाद उनके हमवतन मिचेल स्टार्क ने तोड़ा, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा, और वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। लेकिन इस साल के मेगा ऑक्शन में पंत और श्रेयस अय्यर ने उनके और स्टार्क के रिकॉर्ड तोड़ दिए। श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में साइन किया है।

गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने बिहार के दौरे पर आ सकते हैं

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025 : बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं,विधानसभा चुनाव में नीतीश होंगे आउट ?

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कप पर मुन्ना विराट 11 ईस्ट चंपारण का कब्जा,मिश्रा 11 पटना को 30 रनों से हराया

Nationalist Bharat Bureau

BCCL T20 टूर्नामेंट का फाइनल 19 अप्रैल को उर्जा स्टेडियम में,सोमेन स्टार्स और ओमेगा हिटर्स के बीच खिताबी जंग

11वां एआरओआई एस्ट्रो शिक्षण पाठयक्रम आयोजित

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

छपरा में कलाकारों का रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट और भिखारी ठाकुर अवार्ड समारोह 27 जनवरी को

Nationalist Bharat Bureau

विनेश फोगाट की जीत बृजभूषण सिंह के मुंह पर तमाचा:महावीर फोगाट

26 मार्च से शुरू होगा PSL 2026, IPL के साथ फिर होगा सीधा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

भारोत्तोलन खेल में बिहार के रजनीश भास्कर प्रथम अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी 1 रेफरी बने

Leave a Comment