Nationalist Bharat
Entertainment

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग रिश्ते पर लगाई मुहर!

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग रिश्ते पर लगाई मुहर!

नई दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में विजय ने यह पुष्टि की थी कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसी बीच रश्मिका और विजय की एक सीक्रेट लंच डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। रश्मिका हाल ही में चेन्नई में थीं, जहां उन्होंने अपने वेडिंग प्लान के बारे में खुलकर बात की। वह ‘पुष्पा 2’ के सॉन्ग ‘किस्सिक’ के लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं।

इवेंट के दौरान रश्मिका से उनके शादी के प्लान्स के बारे में पूछा गया। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह फिल्म इंडस्ट्री के किसी लड़के से शादी करेंगी या फिर उनका होने वाला पति इंडस्ट्री से बाहर का होगा, तो रश्मिका ने कहा, “इस बारे में सबको पता है। मुझे पता है कि आप किस जवाब की उम्मीद कर रहे हैं, और मुझे ये अच्छी तरह से समझ में आ रहा है।” जब होस्ट ने और जानकारी की मांग की, तो रश्मिका मुस्कुराते हुए बोलीं, “अभी इस पर बात मत करिए, मैं आपको बाद में पर्सनली बताऊंगी।” यह सुनकर इवेंट में मौजूद अल्लू अर्जुन और बाकी सभी लोग हंस पड़े।

रश्मिका और विजय देवरकोंडा के डेटिंग की अफवाहें काफी समय से चर्चा में हैं। हालांकि, दोनों ने हमेशा कहा है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन हाल ही में विजय ने एक इंटरव्यू में यह स्वीकार किया कि वह रिलेशनशिप में हैं। कर्ली टेल्स के साथ इंटरव्यू में विजय ने कहा, “मैंने पहले एक को-स्टार को डेट किया है। मैं 35 साल का हूं, क्या आप सोचते हैं कि मैं सिंगल रहूंगा? हम सभी को किसी न किसी समय शादी करनी होती है, जब तक कि यह हमारी अपनी इच्छा न हो।”

बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने पहली बार 2018 में आई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया था। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं। 2019 में जब दोनों ने ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम किया, तब से इन अफवाहों में और भी तेजी आ गई। रश्मिका की अगली फिल्म ‘पुष्पा 2’ इस साल 5 दिसंबर को रिलीज होगी।

गुरमीत-देबिना ने रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

फ्लाईओवर के निर्माण का पहला डिजाइन किसने बनाया था

Nationalist Bharat Bureau

जान्हवी कपूर की सर्वाइवल ड्रामा ‘मिली’ नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड चार्ट में सबसे ऊपर

पटना में बच्चों का भव्य विंटर कार्निवाल,किड्स फिएस्टा 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 जनवरी को

कंगना रानौट ने फिल्म के लिए अपनी सारी प्रॉपर्टी रखी गिरवी, कहा- ये मेरे लिए एक नया जन्म है..

cradmin

आरोपों के बीच संजीव कौशल आए सामने, तुनिषा को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

BIPASHA BASU BIRTHDAY : फुटबॉलर रोनाल्डो को कर चुकी हैं डेट, किस के किस्से ने मचा दिया था तहलका

cradmin

अब तक 33 हजार शिक्षकों ने स्थानातंरण के लिए किया आवेदन,2,919 शिक्षक दंपती भी शामिल

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment