Nationalist Bharat
विविध

साइकिल चलाते वक्त हेलमेट पहनता है बिहार का ये ‘सुपर’ मैन

साइकिल चलाते वक्त हेलमेट पहनता है बिहार का ये 'सुपर' मैन

जहानाबाद: अक्सर आप देखते होंगे कि बाइक पर चलने वाले लोग हेलमेट पहनने से बचते हैं, जिसका परिणाम कई बार दुर्घटनाओं के रूप में सामने आता है। ऐसी स्थिति में कई बार जान तक चली जाती है। लेकिन, एक व्यक्ति रमेश हैं, जिनकी उम्र करीब 50 साल है। वह अपने घर के पास स्थित एक निजी विद्यालय में गार्ड की नौकरी करते हैं। रमेश साइकिल चलाते हैं और वह हमेशा हेलमेट पहनकर ही साइकिल चलाते हैं। चाहे वह कहीं भी जाएं, हेलमेट लगाकर ही साइकिल पर निकलते हैं।

रमेश ने बताया कि चाहे साइकिल हो या बाइक, हेलमेट पहनने से खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। यह आदत उन्होंने एक साल से भी ज्यादा समय से अपनाई है और इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना भी है। रमेश ने एक घटना का जिक्र किया, जब वह एक बार साइकिल चला रहे थे और अचानक उनकी आंखों में गर्दे का मलबा चला गया, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। तभी उन्होंने यह तय किया कि अब जब भी साइकिल चलाएंगे, हेलमेट जरूर पहनेंगे। इससे न केवल हादसों से बचाव होगा, बल्कि आंखों में धूल भी नहीं जाएगी।

‘सुपर’ के नाम से इलाके में मशहूर
रमेश, जो जहानाबाद के नदियावां गांव के निवासी हैं, एक निजी विद्यालय में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। घर से विद्यालय या मार्केट जाने के लिए वह अक्सर साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। इलाके में वह अपने खास नाम ‘सुपर’ से चर्चित हैं, और अपनी साइकिल पर भी यही नाम लिखवाए हुए हैं। वह अपनी साइकिल को बड़े ध्यान से सजाते हैं और जब भी बाहर जाते हैं, तो फौजी ड्रेस पहनकर ही निकलते हैं। उनके साइकिल पर हेलमेट लगाए हुए इस रूप को देख लोग अक्सर आकर्षित हो जाते हैं।

‘आजाद’ हुआ सीरिया

Nationalist Bharat Bureau

एण्डटीवी के कलाकारों ने बताया अपने घर की किस जगह से उन्हें है सबसे ज्यादा प्यार

Nationalist Bharat Bureau

आज के दिन ही दिया गया था ‘तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूँगा’ का नारा

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला:महज चार दिनों में खरीद-बिक्री का आंकड़ा 3 करोड़ पार

Nationalist Bharat Bureau

तालिबान के राज में टीवी एंकर सड़क पर खाना बेचने पर मजबूर

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

सिर्फ बेटियां ही नहीं बेटे भी पराए होते हैं

2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा,जदयू की दो टूक

Nationalist Bharat Bureau

चाटुकारिता की पराकाष्ठा

Nationalist Bharat Bureau

हिण्डनबर्ग की रिपोर्ट अडाणी के गले में घण्टी की तरह बंधी है और लगातार बज रही है

Leave a Comment