Nationalist Bharat
खेल समाचार

WTC Final Scenario: ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत टॉप

WTC Final Scenario: ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत टॉप

नई दिल्ली। कुछ दिन पहले जब न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 3-0 से हराया था, तो टीम इंडिया की डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कम होने लगी थीं। केवल भारतीय टीम के कट्टर प्रशंसकों को ही यकीन था कि भारत इस मुश्किल से उबर सकता है। उनका विश्वास था कि भारतीय टीम अपने घर में हारने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराने में सफल होगी। और ऐसा हुआ भी, जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वह कर दिखाया, जिससे डब्ल्यूटीसी फाइनल की ओर उनका रास्ता कुछ हद तक आसान हो गया है। इस जीत के बाद भारत डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में फिर से पहले स्थान पर आ गया है। हालांकि, अभी भी उसके सामने चार टीमें चुनौती के रूप में खड़ी हैं।

पर्थ टेस्ट से पहले भारत डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर था। उस समय भारत के 58.33% अंक (विनिंग पर्सेंट) थे, और न्यूजीलैंड से 0-3 की हार के बाद वह दूसरे स्थान पर खिसक गया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया 62.50% विनिंग पर्सेंट के साथ पहले नंबर पर था। लेकिन पर्थ टेस्ट जीतने के बाद भारत ने फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है, और ऑस्ट्रेलिया को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। अब भारत के पास 61.11% अंक (विनिंग पर्सेंट) हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पास 57.69% अंक हैं।

वहीं, डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल के तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। श्रीलंका (55.56%) तीसरे, न्यूजीलैंड (54.55%) चौथे और दक्षिण अफ्रीका (54.17%) पांचवें नंबर पर बने हुए हैं।

अब भारत को सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, बल्कि श्रीलंका, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से भी खतरा है। इन तीनों टीमों को एक या दो घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी हैं, जिससे उनके सीरीज जीतने की संभावना बनी रहेगी। अगर इनमें से कोई टीम अपनी सीरीज में क्लीन स्वीप करती है, तो वह भारत और ऑस्ट्रेलिया को पहले और दूसरे स्थान से हटा सकती है।

पीलीभीत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौत

एक ही परिवार के दो लोगों को दिन में दिखाई नहीं देता दो को रात में

नेशनल स्पोर्ट्स डे 2024: खेलों के महत्व और मेजर ध्यानचंद की विरासत

Nationalist Bharat Bureau

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव: मुहम्मद रिजवान की जगह शाहीन शाह अफरीदी बने वनडे टीम के नए कप्तान

Nationalist Bharat Bureau

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘पुष्पा 2’

ड्रोन खरीदने के लिए महिलाओं को मिलेगा 8 लाख का अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

झांसी उत्तर प्रदेश । नेशनल प्लेयर बोलीं-मैं सुसाइड को मजबूर हूं।

Nationalist Bharat Bureau

कोहली का दमदार शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बढ़ाया

Nationalist Bharat Bureau

कौन करेगा विधानसभा चुनाव में एनडीए का नेतृत्व,नीतीश कुमार या ….

Nationalist Bharat Bureau

मेदांता हॉस्पिटल पटना में स्तन कैंसर की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment